Home समाचार टेडेसरा की बेटी वैदेही साहू ने रचा इतिहास, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

टेडेसरा की बेटी वैदेही साहू ने रचा इतिहास, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिला आशीर्वाद

157
0

राजनांदगांव। जिले के ग्राम टेडेसरा की होनहार छात्रा वैदेही साहू ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 93% अंक अर्जित कर न केवल अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे राजनांदगांव जिले में चौथा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर वैदेही ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर वैदेही ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने वैदेही को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा निरंतर इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस सफलता से परिवार, ग्राम टेडेसरा एवं पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है, जो यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here