Home छत्तीसगढ़ ममता अवस्थी बनी छग अखंड ब्राह्मण सामाज की जिला अध्यक्ष…

ममता अवस्थी बनी छग अखंड ब्राह्मण सामाज की जिला अध्यक्ष…

38
0

राजनांदगांव (दावा)। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की दुर्ग इकाई ने नगर के अवस्थी परिवार की बहु एवं अधिवक्ता संजीव अवस्थी की पत्नी श्रीमती ममता अवस्थी को राजनांदगांव जिला नारी प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष घोषित किया है। समाज की दुर्ग इकाई ने श्रीमती संगीता मिश्रा को शहर अध्यक्ष, श्रीमती मोहिनी शुक्ला को उपाध्यक्ष श्रीमती निधि बाजपेई को जिला सचिव श्रीमती बिंदु तिवारी को सह-सचिव का पदभार सौंपा है। संगठन में श्रीमती मनीषा शर्मा कोषाध्यक्ष, श्रीमती प्रतिभा मिश्रा को संगठन सचिव बनाया गया है। उक्त सारी नियुक्तियां छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती भारती किरण शर्मा की स्वीकृति तथा निशा तिवारी प्रदेशाध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ की अनुशंसा पर राजनांदगांव जिले हेतु की गई हैं। संगठन में श्रीमती वंदना आलोक तिवारी को प्रदेश महासचिव, श्रीमती मंजू मिश्रा, श्रीमती प्रभा शुक्ला, श्रीमती शारदा तिवारी को जिला संरक्षक नारी प्रकोष्ठ एवं श्रीमती माया शर्मा को जिला संयोजक बनाया गया है। सभी को मनोनयन उपरांत हार्दिक बधाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here