राजनांदगांव (दावा)। सनसिटी सोसाइटी में मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या ‘एक शाम मां के नाम’ उत्साह और भावनाओं से सराबोर रही। स्वर्गीय रतन देवी इंदरचंद चोपड़ा की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में माताओं के सम्मान और पारिवारिक स्नेह की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में सोसाइटी की वरिष्ठ नागरिक महिलाओं का सम्मान किया गया। बच्चों और माताओं ने ग्रुप सॉन्ग, आकर्षक डांस परफॉर्मेंस, ड्राइंग एक्टिविटी एवं ‘मॉम एंड मी’ रैंप वॉक में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
मां-बच्चों की जुगलबंदी ने सभी का मन मोह लिया।ड्राइंग क्लास के बचों को शिक्षा सामग्री रमेश संदेश मयूर ललवानी की तरफ़ से दी गई। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन की सराहना की। सोसाइटी अध्यक्ष आनंद चोपड़ा ने बताया कि बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे के लिए लगातार विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के अतुल चोपड़ा दिलीप गोलछा राजेश डागा परेश पटेल लालू सांखला गोविंद मलानी दीप्ति बिंदल पिंकी माहेश्वरी रितिका तिवारी अर्पित जेठानी मनीषा देवांगन नीलम सोनी पूजा खाती कल्पना अग्रवाल एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा उक्त जानकारी सनसिटी के पीआरओ मनीष सहिता, कुणाल शर्मा ने दी।



