Home छत्तीसगढ़ पेट्रोल-डीजल का रेट बढऩे की भनक लगते ही पेट्रोल पंपों में वाहनों...

पेट्रोल-डीजल का रेट बढऩे की भनक लगते ही पेट्रोल पंपों में वाहनों की लंबी कतार…

16
0

० शहर के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल डीजल की किल्लत
० अमेरिका-ईरान युद्ध को बताया जिम्मेदार

राजनांदगांव (दावा)। शहर के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल डीजल की किल्लत के चलते वहां कार, मोटर साइकिल, बाइक स्कूटी आदि वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही है। वैसे जानने में आ रहा है कि लोगों को पेट्रोल-डीजल के दाम बढने की भनक मिल गई थी जिसके चलते लोग अपनी टंकी फूल कराने पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ लगाने शुरू कर दिए। जो आदमी अपनी बाइक में 40-50 रुपए का पेट्रोल भराता था वह अपनी टंकी फूल करवा रहा है। कार वाले भी जितना हो सके अपनी टंकी भरवाने में पीछे नहीं हैं। इससे पेट्रोल पंपों में पेट्रोल जल्द ही खत्म हो जा रहा है। इसी बीच पेट्रोल डीजल की किल्लत होने की बात सामने आने से लोग और भी घबरा गए और पैनिक क्रिएट होते ही गाड़ी लेकर दौड़ चलें पेट्रोल पंप की ओर। इससे कई पेट्रोल पर में पेट्रोल डीजल खत्म हो जाने से लोग इस पेट्रोल पंप से उस पेट्रोल पंप के चक्कर लगाने मजबूर हुए। इधर पेट्रोल डीजल के दामों में 3-3 रुपए का इजाफा होने से भी लोग मायूस होने लगे हैं, लेकिन अन्य देशों की तुलना में यह दाम काफी कम होने से उन्हें यह ज्यादा नहीं व्याप रहा। परेशानी सिर्फ पेट्रोल डीजल की किल्लत को लेकर है।

पेट्रोल-डीजल खत्म होने का पैनिक क्रिएट
गुरुवार को देर शाम महावीर चौक स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पर तो पेट्रोल भराने के लिए बड़ी लंबी लाइन देखी गई।? वहां पूरा पेट्रोल खत्म हो जाने के बाद वहां सन्नाटा पसरा देखा गया। मठपारा रोड स्थित पेट्रोल पंप में कुछ समय तक पेट्रोल मिलता रहा लेकिन लंबी कतारें होने के कारण जल्द पेट्रोल खत्म हो जाने से यहां भी वही हालत उत्पन्न रही। पुराना बस स्टैंड व भाजपा कार्यालय के समीप व पुलिस पेट्रोल पंपों में पेट्रोल डीजल मिलना चालू रहा पर कितने देर तक चलता। पेट्रोल -डीजल खत्म होते ही उन्हें भी हाथ खड़ा कर देना पड़ा। आउटर क्षेत्र लिटिया में स्थित जलाराम पेट्रोल पंप में गुरुवार से डीजल नहीं मिल रहा है। पेट्रोल मिल रहा है लेकिन वह भी ज्यादा दिनों तक के लिए नहीं है। पेट्रोल -डीजल टैंकरों की राह देखी जा रही है।? पेट्रोल पंप के संचालक का कहना है कि लोग घबराहट में आकर कि पेट्रोल मिलेगा की नहीं,, इसलिए अपने गाडिय़ों की टंकी फूल करवा लें रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी जी की बचत फैसले की सराहना
बता दें कि अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच पिछले कई दिनों से छिड़े युद्ध के चलते पेट्रोल डीजल की किल्लत बनी हुई है। लोग इसे समझ भी रहे हैं लेकिन उनमें इंधन मिलेगा या नहीं का डर क्रिएट हो गया है इससे वे अपनी गाडिय़ों में ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल डीजल भरवा ले रहे हैं। इससे पेट्रोल पंपों में जल्द ही इंधन खत्म हो जा रहा है। बता दें कि लोग वर्तमान में उपस्थित हो रहे पेट्रोल डीजल की किल्लत के कारणों को समझ रहे हैं। साथ ही मोदी जी द्वारा देश की जनता से बचत के संबंध में किए गए आह्वान को भी समझ रहे हैं और इसकी सराहना भी कर रहे हैं।
शहर में उपजी पेट्रोल डीजल संकट का जायजा लेने दावा प्रतिनिधि ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का दौरा किया और जाना कि ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद पड़े थे। एकाध पेट्रोल पंप में पेट्रोल मिल भी रहा था तो वहां गाडिय़ों की लंबी कतारें रही। कुछ में तो साटेज की वजह से 100 रुपए से अधिक का पेट्रोल नहीं दिए जाने का बोर्ड लगा दिया गया था। बहर हाल पेट्रोल डीजल को लेकर लोगों में एक पैनिक क्रिएट हो गया है। इसके अलावा यह समस्या आने वाले दिनों के लिए भी है जिसके चलते लोग अभी से जूझना शुरू कर दिए हैं।

काला बाजारी रोकने कलेक्टर ने दिए निर्देश
बता दें कि अमेरिका ईरान में छिड़े युद्ध की आड़ में लोग पेट्रोल डीजल की कालाबाजारी में जुट गए हैं। पेट्रोल पंप में ईंधन नहीं होने का शो किया जा रहा है। बेवजह पेट्रोल डीजल की किल्लत बताई जा रही है। जबकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश? में दो महीने के लिए पेट्रोल डीजल का स्टाक भरा पड़ा है। इस परिस्थितियों के मद्देनजर कलेक्टर जीतेंद्र यादव ने पेट्रोल डीजल की कालाबाजारी रोकने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है उसकी पेट्रोल पंपों को स्पष्ट सूचना जारी करें कि औद्योगिक उपयोग कू लिए पेट्रोल और डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी। पेट्रोल पंपो में लगे सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से चालू हालत में रहे और फूटेज की निगरानी की जाए। यदि पेट्रोल पंपों में अवैध बिक्री व औद्योगिक उपयोग के लिए ईंधन की आपूर्ति कराई जाती है तो संबंधित संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बहरहाल कलेक्टर के निर्देशो का पालन हो रहा है या नहीं यह जिला खाद्य अधिकारी जाने लेकिन पेट्रोल पंपों में किस वजह से पेट्रोल डीजल की किल्लत बनी हुई है इसकी ओर अधिकारियों को ध्यान जरूर जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here