Home छत्तीसगढ़ अवैध मुरूम उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी चोट, ग्राम बीजाभाठा में दबिश…

अवैध मुरूम उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी चोट, ग्राम बीजाभाठा में दबिश…

10
0

राजनांदगांव (दावा)। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान ग्राम बीजाभाठा में अवैध रूप से मुरूम उत्खनन किया जाना पाया गया। कार्रवाई करते हुए मौके से 1 जेसीबी मशीन एवं 2 हाईवा वाहन जप्त किया गया। जप्त वाहनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना डोंगरगांव के सुपुर्द किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here