Home छत्तीसगढ़ मंडई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर की वैश्विक पहचान- नीलू शर्मा…

मंडई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर की वैश्विक पहचान- नीलू शर्मा…

11
0

राजनांदगांव (दावा)। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और व्यापारिक गतिविधियों का संगम राजनांदगांव मंडई एवं व्यापार मेला 2026 का उद्घाटन आज गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा मुख्य अतिथि एवं संयोजक के रूप में उपस्थित रहे। यह आयोजन 15 से 24 मई तक राजनांदगांव के गौरव पथ स्थित हॉकी स्टेडियम के पास गुजराती स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। मंडई में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, झूले, स्थानीय हस्तशिल्प और राष्ट्रीय स्तर की खरीदारी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह आयोजन न केवल व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देगा बल्कि क्षेत्र की जीवंत संस्कृति और परंपरा को भी प्रदर्शित करेगा।

उद्घाटन समारोह में नीलू शर्मा ने कहा कि मंडई और व्यापार मेले जैसे आयोजन छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पर्यटन और व्यापार दोनों ही क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं और कलाकारों को अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर आयोजनकर्ता होमन देशमुख (संचालक डी प्रोडक्शन, ्रद्य1ड्ड फाउंडेशन एवं सुश्री प्रीति गोयल (संचालक श्व1द्गह्म् त्रह्म्श2 ॥द्गड्डद्यह्लद्ध)को बधाई दी गई। उनके प्रयासों से यह आयोजन क्षेत्रीय व्यापारियों, कलाकारों और उद्यमियों के लिए एक सशक्त मंच बन पाया है। मंडई में प्रतिदिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिनमें स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही झूले और मनोरंजन की सुविधाएं बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

राजनांदगांव मंडई एवं व्यापार मेला 2026 का यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि, व्यापारिक संभावनाओं और पर्यटन विकास का जीवंत उदाहरण है। नीलू शर्मा की सक्रिय भागीदारी और मार्गदर्शन से यह आयोजन और भी प्रभावशाली बन गया है, जो आने वाले समय में क्षेत्रीय विकास और जनसहभागिता को नई दिशा देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here