Home छत्तीसगढ़ गौरीनगर का ‘डॉन’ बनने की ख्वाहिश ने ली नाबालिग की जान, दोस्तों...

गौरीनगर का ‘डॉन’ बनने की ख्वाहिश ने ली नाबालिग की जान, दोस्तों ने ही रची थी हत्या की खौफनाक साजिश…

19
0

० शादी के डीजे की तेज आवाज के बीच रेलवे पावर हाउस मैदान में धारदार हथियार से किया हमला
० नशे के अवैध कारोबार और आपसी वर्चस्व का खूनी अंजाम; कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में

राजनांदगांव (दावा)। शहर में चाकूबाजी की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात गौरी नगर में हुई चाकूबाजी की घटना में मोहल्ले की एक मुस्लिम युवक की जान चली गई। उक्त युवक को उसके दोस्तों ने ही चाकू मार कर मौत की घाट पंहुचा दिया। बताया जाता है कि इस घटना के पीछे नशे का फलता-फूलता व्यापार है। कोतवाली पुलिस ने इस घटना के आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गौरी नगर में बीती रात शादी हो रही थी। डीजे बज रहा था। इस बीच गौरी नगर के 15-17 वर्ष के उम्र के लडक़े मुहल्ले के रेल्वे पावर हाउस मैदान में इक_े हुए और उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और धारदार हथियार से नाबालिको ने अब्दुल रकीब पिता अब्दुल कादिर उम्र 17 वर्ष की हत्या कर दी।

बताया जाता है कि मृतक अब्दुल रकीब और अन्य नाबालिकों में देव गंधर्व पिता सुखराम गंधर्व उम्र 17 वर्ष, नसीम खान पिता नंदू उम्र 15 वर्ष के द्वारा गौरीनगर में मादक पदार्थ गांजा का कारोबार अच्छी तरह फल-फूल रहा था। इस कारोबार में अब्दुल रकीब की सर्वेसर्वा बनने यानि की डान बनने की ख्वाहिश थी। इससे उसका अपने दोस्तों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा था। खुद को वह डान की भांति महसूस कर दोस्तों को वह आर्डर देता और काम करवाता था। रिल्स आदि भी बनवाता था। जिससे उसके दोस्त चिढ़े हुए थे। साथ ही खासे परेशान भी थे। उन दोस्तों ने सोमवार की देर रात उसको निपटने का प्लान बनाया। मृतक के पड़ोस में चल रही शादी और वहां से बज रहे डीजे की तेज आवाज के बीच अब्दुल रकीब सहित उनके दोनों दोस्त पावर हाउस मैदान में इक_े होकर प्लान के अनुसार धारदार हथियार से उसे मौत की घाट उतार दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले कर आगे की विवेचना कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here