Home छत्तीसगढ़ घुमका नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने बनाई जीत की मजबूत रणनीति, वार्डों...

घुमका नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने बनाई जीत की मजबूत रणनीति, वार्डों में प्रभारियों की नियुक्ति…

25
0

जनता के बीच कांग्रेस की रीति-नीति पहुंचाने और हर वार्ड में जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तेज

घुमका(दावा)। नगर पंचायत के प्रथम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव ने कांग्रेस की रीति-नीति, जनहितकारी सोच एवं पार्टी की विचारधारा को वार्ड-वार प्रत्येक आमजन तक पहुंचाने तथा सभी वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार 15 वार्डों हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि नियुक्त प्रभारी अपने-अपने वार्डों में चुनावी रणनीति तैयार करने, प्रचार अभियान को गति देने, कार्यकर्ताओं के समन्वय, जनसंपर्क एवं अन्य आवश्यक चुनावी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करेंगे। कांग्रेस पार्टी नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं, आमजन की समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच मजबूती के साथ पहुंच रही है। जारी बयान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि घुमका नगर पंचायत का यह प्रथम चुनाव नगर के भविष्य की दिशा तय करने वाला चुनाव है और कांग्रेस पार्टी इसे पूरी गंभीरता एवं मजबूती के साथ लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से नहीं बल्कि नगर के विकास, पारदर्शी व्यवस्था एवं जनहित की सोच को लेकर जनता के बीच जा रही है। विपिन यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नियुक्त प्रभारी संगठन की भावना के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। वार्डवार नियुक्त प्रभारियों में वार्ड क्रमांक 1 में धीरज मेश्राम, वार्ड क्रमांक 2 से मतीन खान, दुर्गेश द्विवेदी, राजू सिंह राजपूत, वार्ड क्रमांक 3- शिशुपाल भारती, अमीन उके, वार्ड क्रमांक 4- मन्ना यादव व हनी ग्रेवाल, वार्ड क्रमांक 5- महेंद्र यादव व सुरेश सिन्हा, वार्ड क्रमांक 6- राजकुमार सिन्हा व पूरन नेताम, वार्ड क्रमांक 7 – चन्द्रेश वर्मा व अभिषेक साहू, वार्ड क्रमांक 8 – रज्जू जॉन व हेमंत वैष्णव, वार्ड क्रमांक 9 राजकुमारी सिन्हा व विष्णु लोधी, वार्ड क्रमांक 10 – रितेश जैन व ललित कोमरे, वार्ड क्रमांक 11 अंगेश्वर देशमुख व रमादेवी वर्मा, वार्ड क्रमांक 12 अशोक फडनविस व हेमू सोनी, वार्ड क्रमांक 13 में रवि साहू व विजय राज चौहान, वार्ड क्रमांक 14 – पंकज बाँधव व रतन यादव, वार्ड क्रमांक 15- जीतेंद्र सिंह भाटिया व चुम्मन साहू को चयनित किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here