Home छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने हिट वेव की दी चेतावनी, हीट वेव से बचने...

मौसम विभाग ने हिट वेव की दी चेतावनी, हीट वेव से बचने डाक्टर प्रकाश खूंटे ने दिए सुझाव…

70
0

नवतपा के पहले ही ज्वाजल्यमान हुआ सूरज, भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल

मौसम विभाग ने हिट वेव का दिया यलो अलर्ट

मौसम विज्ञानी एच पी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण अंदरुनी उड़ीसा और उसके आसपास 15 किमी उंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम,उत्तर प्रदेश से अंदरुनी उड़ीसा, छत्तीसगढ़ होते हुए 15 किमी उंचाई पर विस्तरित है एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 31 किमी उंचाई तक विस्तारित है जिसके असर से मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। इससे ग्रीष्म लहर चलने की संभावना बढ़ गई है। इससे तापमान 3 डिग्री बढ़ेगा। यही वजह है कि हिट वेव का खतरा बता कर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राजनांदगांव (दावा)। गर्मी के इस सीजन का चरमोत्कर्ष रुप नवतपा 25 मई से लगने जा रहा है लेकिन इसके एक दिन पूर्व ही मौसम विभाग ने भीषण ग्रीष्म लहर हीट वेव चलने की चेतावनी दे दी है। वैसे भी पिछले तीन -चार दिनों से सूर्य देवता भीषण रुप से तप रहा है। शनिवार को इसका ज्वाजल्यमान रुप देख कर लोग त्राहि- त्राहि कर उठें। लोग घर में रहकर भी पसीने से से तर-बतर नजर आए। पंखे कूलर भी गरम हवा फेंकने लगे। वैसे भी इन दिनों पड़ रहे तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल -बेहाल कर दिया है। पशु पक्षी से लेकर आम जन -जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। दोपहर होते ही बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। राते गर्म हो चली है। तापमान का पारा 45 डिग्री को पार करने की कोशिश में हैं। राते गर्म हो चली है। इसका न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक जा रहा है।

नवतपा लगने पर यह बढ़ भी जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। बहरहाल मौसम विभाग ने ग्रीष्म लहर की दी चेतावनी के अनुसार राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान, गंडई, मोहला-मानपुर, अंबागढ़ चौकी जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे।
इस बार की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
बता दें कि इस बार की गर्मी ने पूरे विश्व की गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दुनिया के सबसे 98 गर्म शहरों में भारत 95 शहरों के साथ टाप में रहने के बाद हमारे देश ने गुरुवार को 98 में से 95 शहरों के साथ टाप पर अपनी जगह बनाई है। भारत देश के इन प्रांतों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, उड़ीसा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ ने भी अपनी जगह बनाई है। छत्तीसगढ़ के तो दो शहर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के सूचकांक में आ गए हैं। नवतपा के पूर्व बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव के खतरे को भांपते हुए इसके खतरे से बचने शहर के डाक्टर प्रकाश खूंटे से लोगों को सुझाव दिए हैं।

सन स्ट्रोक से बचने डाक्टर की सलाह
मेडिकल कॉलेज के सुयोग्य डॉ प्रकाश खूंटे ने भीषण गर्मी के साथ चलने वाली ग्रीष्म लहर के खतरे को भांपते हुए जन हित में लोगों को सुझाव दिए हैं।उनके अनुसार भीषण गर्मी मे बहुत ज्यादा जरूरी हो तभी घर से निकले और वह भी मुंह कान नाक को कपड़े में पूरी तरह लपेट कर। शरीर में पानी की कमी होने न दे। गर्मी के दुश्मन तरबूज खरबूज ककड़ी, लीची फल का सेवन करें, दही लस्सी, मठा,नींबू शरबत, शीतल पेय पदार्थ, गन्ना रस, जलजीरा आदि का सेवन शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करता है।सन स्ट्रोक व हिट वेव से बचने के लिए छांह जैसी जगह का इस्तेमाल करें। घर में तो ओआरएस का घोल अवश्य रखें। यह बच्चे बूढ़े सभी के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि सन स्ट्रोक हिट वेव के चलते झटका भी आ सकता है। बेहोश भी हो सकते हैं। हीट वेव अथवा लू लगने पर मरीज को तुरंत ठंडी व हवादार जगह पर ले जाएं। शरीर को ठंडे पानी से धोएं।हो सके तो उसे ठंडा पानी पिलाए। उसकी माथे पर गीला पट्टी रखें। मरीज यदि बेहोशी की हालत में है तो जल्द ही नजदीक के हास्पीटल में ले जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here