Home छत्तीसगढ़ घुमका नगर पंचायत चुनाव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पहुंचते ही बढ़ी...

घुमका नगर पंचायत चुनाव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पहुंचते ही बढ़ी सरगर्मी…

31
0

राजनांदगांव (दावा)। जिले के घुमका नगर पंचायत का चुनाव 1 जून को होना है। इसके पहले वहां भाजपा और कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव को अपने पाले में करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। दोनों पार्टियों ने अपने -अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और इनके चुनाव प्रचार भी जमकर किया जा रहा है।

दोनों ही पार्टियों ने अपने शीर्ष नेतृत्व की ताकतें इस छोटे से नगर पंचायत के चुनाव में झोंक दी है। कुछ दिनों पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज घुमका का दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भर दिए हैं। उन्होंने घुमका के लोगों को कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की है। इसके बाद कांग्रेस का और कोई बड़ा नेता नहीं आया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
आने से बढ़ी सरगर्मी
मंगलवार 26 मई को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह का घुमका दौरा हुआ। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने घुमका नगर में घूम-घूमकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार किया। भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए लोगों से अपील की और प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों को पूरा करने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जीता कर लाने के लिए आग्रह किया। इस दौरान राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव व बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा का घोषणा पत्र का लांच किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी छत्तीसगढ़ को विकास की ओर ले जा रहे हैं। यही विकास भाजपा के प्रत्याशी के जीतने पर आपके घुमका पंचायत में देखने को मिलेगा। महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी जी को गद्दार बोला है। इस का मुंह तोड़ जवाब देने घुमका वासी तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष जी घुमका के विकास का मैप ले कर आए हैं।

यही से ही बीजेपी का विकास का नजरिया तय होता है। उन्होंने घुमका वासियों से भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जीताने की अपील की है। बहरहाल घुमका नगर पंचायत चुनाव के लिए दोनों राजनीतिक दलों का चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए घमासान मचा हुआ है। अब देखना है कि आगामी 1 जून को घुमका वासी जीत का सेहरा किस पार्टी के प्रत्याशी के सिर पर बांधते हैं। फिलहाल घुमका में चुनावी शोर का जोर बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here