Home छत्तीसगढ़ BREAKING NEWS: उत्तराखंड में मौसम का तांडव, केदारनाथ यात्रा अस्थाई रूप से...

BREAKING NEWS: उत्तराखंड में मौसम का तांडव, केदारनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रुकी; श्रद्धालुओं से सुरक्षित रहने की अपील…

131
0

गढ़वाल. लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम की स्थिति सामान्य होने पर यात्रा सुचारु रूप से पुनः संचालित की जाएगी.

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पूर्व मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं.

मौसम विभाग ने 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया था. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा संबंधित जनपदों को सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया था. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड में रखने तथा त्वरित कार्रवाई हेतु सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए थे.

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से अपील है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें. मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here