Home छत्तीसगढ़ सुशासन को मजबूत बनाने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के संचालन हेतु जिला स्तरीय...

सुशासन को मजबूत बनाने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के संचालन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न…

24
0

मुख्यमंत्री सहायता हेल्पलाइन 1076 से जन शिकायतों के समाधान में आएगी अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही
शासन-जनता के बीच भरोसे का मजबूत सेतु बनेगी मुख्यमंत्री सहायता हेल्पलाइन 1076

मोहला(दावा)। सुशासन एवं अभिसरण विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सहायता हेल्पलाइन 1076 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सुशासन एवं अभिसरण विभाग की ओर से राकेश कुमार गोलछा
तकनीकी विशेषज्ञ ने प्रशिक्षण में अधिकारियों को हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण की प्रक्रिया, ऑनलाइन मॉनिटरिंग व्यवस्था तथा नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को शिकायत प्रबंधन प्रणाली के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए सुशासन की दिशा में हेल्पलाइन की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा किया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारियों को विभागीय कार्यप्रणाली में प्रभावी रूप से लागू करने तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहायता हेल्पलाइन 1076 को शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बताते हुए कहा कि शिकायतों के त्वरित निराकरण से आमजन का शासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here