Home समाचार घुमका में पार्टी का जनाधार कायम रहा -कोमल सिंह राजपूत…

घुमका में पार्टी का जनाधार कायम रहा -कोमल सिंह राजपूत…

13
0

*घुमका में विकास की गति नहीं थमेगी — कोमल सिंह राजपूत*
राजनांदगांव, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत में आज नगर पंचायत घुमका के चुनाव परिणाम मे जनता के निर्णय को स्वीकार करते हुए कहा कि चुनाव वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में लड़ा गया और कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की परंतु लोकतंत्र में जनता का जनादेश स्वीकार्य है ।कांग्रेस की तरह हार का ठिकरा दूसरों पर फोड़ना भाजपा की संस्कृति नही होती, इसलिए जिला अध्यक्ष होने के नाते हार की जिम्मेदारी लेता हूं ।
साथ ही राजपूत ने कहा कि यहां की जनता का वोट प्रतिशत भाजपा के पक्ष मे है , अध्यक्ष पद की हार की हम समीक्षा करेंगे और नगर पंचायत में बहुमत होने के कारण उपाध्यक्ष भाजपा का होगा ।  राजपूत ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां 15 पार्षदों में से 10 भाजपा पार्षदों को जनता ने समर्थन दिया है,इसलिए विकास की गति घुमका में कभी नहीं रुकेगी,भाजपा ने जो कहा है वो जरूर पुरा करेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here