नया बस स्टैंड स्थित आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक में मिलेगी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं
राजनांदगांव (दावा)। नगर में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं आरोग्यम सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक सतनाम भवन नया बस स्टैंड राजनांदगांव में उपलब्ध होगी नस, मस्तिष्क एवं स्पाइन रोगों के विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह प्रत्येक शनिवार क्लीनिक में उपलब्ध रहेंगे। जो सिर दर्द, ब्रेन ट्यूमर पैरालाइसिस, दिमाग मे खून जमना, नस फटना, दिमाग में चोट, पैरों मे जलन, सुन्नपन लगना, रीढ़ की हड्डी में चोट, घुटनों मे दर्द, सर्वाइकल या गर्दन मे दर्द, कमर दर्द या साइटिका, मिर्गी या बार-बार दौरे पडऩा, याददास्त का कम होना या जाना, नसों की कमजोरी, हाथ एवं पैरो मे सुन्नपन, झनझनाहट, पार्कीनसन इत्यादि गंभीर रोगों का इलाज करेंगे। आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी क्लीनिक में किडनी प्रोस्टेट पथरी एवं मूत्र रोग, (प्रत्येक शनिवार) हृदय रोग (प्रत्येक शुक्रवार), पेट एवं लिवर (रविवार) रोग, निसंतानता एवं स्त्री रोग तथा चर्म, बाल एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ (प्रत्येक बुधवार) अपनी सेवाएं देते रहते हैं।



