Home छत्तीसगढ़ मानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेक पॉइंट पर 70 लाख की अवैध...

मानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेक पॉइंट पर 70 लाख की अवैध शराब जब्त, मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र ले जाई जा रही थी खेप…

66
0

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले मानपुर मुख्यालय के चेक पॉइंट पर पुलिस ने शराब का जखीरा पकड़ा है। मानपुर पुलिस की प्रारंभिक जांच में बरामद शराब की कीमत 70 लाख रुपए के लगभग आंकी जा रही है। पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, शराब की खेप मध्य प्रदेश के मुलताई से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला मे सप्लाई दी जा रही थी जो रास्ते में पकड़ा गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर 3.30 बजे के लगभग अशोक लीलैंड की ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी जेड 4515 मे मध्य प्रदेश निर्मित शराब का जखीरा मुलताई से गढ़चिरौली के लिए तस्करी की जा रही थी। मानपुर मुख्यालय के पुलिस चेकप्वाइंट में ट्रक को थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा के नेतृत्व में जप्त कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। मानपुर पुलिस की प्रारंभिक जांच में बरामद शराब की कीमत 70 लाख रुपए के लगभग आंकी जा रही है।

कंपनी के सामान की आड़ में ले जाया जा रहा 600 किलो गांजा जब्त
30 मई को महासमुंद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कंपनी के सामान की आड़ में तस्करी कर महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 600 किलोग्राम गांजा को जब्त किया है। अंतरराज्यीय तस्करी के इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की है।

24 बोरियों से करीब 600 किलो गांजा बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा से महाराष्ट्र की ओर एक टाटा माजदा वाहन में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिंघोड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में रखी 24 बोरियों से करीब 600 किलो गांजा बरामद हुआ।

3 करोड़ 12 लाख रुपये सामग्री जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे निवासी महबूब बादशाह शेख को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त वाहन, मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
मामले की गहन जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में गांजा तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here