Home छत्तीसगढ़ सुशासन शिविर जनता की समस्या के निराकरण के लिए है, विरोध प्रदर्शन...

सुशासन शिविर जनता की समस्या के निराकरण के लिए है, विरोध प्रदर्शन करने वाले अपना तम्बू स्वयं लगाए – मधुसूदन …

6
0

सिवनीकला में सुशासन तिहार : 85 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

डोंगरगढ़ (दावा)। विकासखंड के विभिन्न स्थानों में लगाए जा रहे सुशासन तिहार शिविर के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए जा रहे प्रायोजित विरोध पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद व राजनांदगांव नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि,स्पष्ट विचार, साफ राजनीति,कांग्रेस को करनी है तो वे अपना स्वयं तम्बू लगाकर करें।दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपना काम करें।जनता ने हमें सेवा के लिए चुना है, विरोध के लिए नहीं। हमारा लक्ष्य-विकास, संकल्प-सुशासन और सेवा है। और विकास ही हमारा संकल्प,जनसेवा ही हमारा धर्म है। प्रदेश की जनता को विश्वास है कि,भाजपा है तो विकास है। उक्ताशय के विचार, ग्राम पंचायत सिवनी कला के युवा सरपंच योगेश संचेती के निमंत्रण पर सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव द्वारा अपने संबोधन में व्यक्त किए गए। जिसका पुरजोर समर्थन उपस्थित जनसमुदाय द्वारा किया गया।

डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सिवनीकला में सोमवार को क्लस्टर स्तरीय सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। 13 ग्राम पंचायतों के इस संयुक्त शिविर में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान लगभग 85 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया गया।

सिवनीकला में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं महापौर मधुसूदन यादव तथा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य लता सिन्हा, हिरा वर्मा, ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच योगेश संचेती,नगर निगम के पार्षद सावन वर्मा, मनोहर यादव जैन मेश्राम, अनिल सिन्हा, मनीष सोनी, फागु वर्मा, नर्सिंग वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रशासनिक अमले की भी सक्रिय भागीदारी रही। एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार और जनपद पंचायत के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

85 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिवनीकला में करीब 85 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया गया। मधुसूदन यादव ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल संरक्षण की दिशा मे और पर्यावरण रक्षा की दिशा मे हर घर एक पेड़ लगाने की अपील आम जनता से किये, विकास कार्यों की श्रृंखला को देख कऱ सिवनी सरपंच योगेश संचेती की तारीफ किये। सुशासन तिहार शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याओं एवं मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। जनप्रतिनिधियों ने इसे शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here