Home छत्तीसगढ़ जनसमस्या निवारण शिविर में तीन वार्ड से 98 आवेदन प्राप्त…

जनसमस्या निवारण शिविर में तीन वार्ड से 98 आवेदन प्राप्त…

11
0

महापौर ने हितग्राहियो को किया लाभान्वित, गोद भराई की रस्म पूरी कर, अन्न प्राशन कराया

जनसमस्या निवारण शिविर में तीन वार्ड से 98 आवेदन प्राप्त

आज मोहड वार्ड के लिए मोहड स्कूल में शिविर

राजनांदगांव (दावा)। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत वार्डवासियो की समस्या का समाधान करने तथा उन्हे शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने वार्डो में आयोजित शिविर के तहत आज वार्ड नं. 39,40 व 48 के लिये गंजपारा स्कूल में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मांग के 70 तथा शिकायत के 28 इस प्रकार कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए। जिसका प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।

शिविर में महापौर श्री यादव ने वार्डवासियो से कहा कि शासन की मंशानुरूप वार्डो के लिए क्लस्टर आधार पर जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। शिविर का उददेश्य नागरिको के पास जाकर उनकी समस्या से अवगत हो उसका निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि शिविर अब अंतिम चरण मे है, नागरिको द्वारा दिये गये आवेदनों को छटनी कर विभागवार मांग एवं शिकायत अलग कर उसका चरणबद्ध निराकरण किया जायेगा, ताकि वार्डवासियो को उसका लाभ मिल सके।

महापौर श्री यादव ने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा तथा संबंधित वार्ड के पार्षदों में बाजार विभाग की प्रभारी सदस्य श्रीमती केवरा राय, रवि सिन्हा, अरूण साहू, सहित वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा व हेमंत शेखर यादव, पूर्व पार्षद विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि राजेश यादव के साथ स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी लिए। उन्होंने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित करने की कडी में हितग्राहियो को विवाह प्रमाण पत्र, ड्राईविंग लायसेंस तथा श्रमिक कार्ड का वितरण किया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से गर्भवती महिलाओ की गोदभराई करा नवजात शिशुओ का अन्न प्राशन कराये। शिविर में स्वास्थ्य एंव आयुष विभाग द्वारा वार्डवासियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने अधिकारियो व कर्मचारियों से कहा कि शिविर में आये आवेदनो को कम्प्यूटर में इंद्राज कर पोर्टल मे डाले तथा उसका समय सीमा में निराकरण करे। कल 9 जून मंगलवार को वार्ड मोहड नं. 49 के लिए मोहड स्कूल में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here