Home छत्तीसगढ़ दर्दनाक हादसा : करेंट की चपेट में आकर 14 गायों की मौत…

दर्दनाक हादसा : करेंट की चपेट में आकर 14 गायों की मौत…

20
0

विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने, मवेशी मालिकों ने की मुआवजे की मांग

राजनांदगांव (दावा)। शहर के ग्रामीण वार्ड नं. 50 में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। विद्युत करंट की चपेट में आकर 14 गायों की जाने चली गई। इस घटना के पीछे विद्युत विभाग वालो की लापरवाही बताई जा रही है। रानी ज्योति कुंवर वार्ड मोहड़ के खेतों की ओर गड़े विद्युत खंभो को लगभग 50 वर्ष पुराना बताया जाता हैं। जिसे अब तक बदला नहीं गया है। जबकि गांव वालों द्वारा बिजली विभाग से उक्त जर्जर बिजली खंभे बदले जाने या हटाएं जाने के संबंध में शिकायत किया जा चुका है। इससे बाद भी विभाग जर्जर विद्युत पोल बदलने के संबंध में ध्यान नहीं दिया गया। इस दिशा में उनकी लापरवाही बनी हुई थी। गुरुवार सुबह जब गांव की लगभग 100 की संख्या में बरदी के शक्ल में गाएं चारा चरने गई थी।

बिजली पोलो से करंट
हो रहा था प्रवाहित
इस दौरान खेतों में गिरे बिजली पोल जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था की ओर 14 गाएं चली गई और उनके करंट की चपेट में आने से मौके पर ही छटपटा कर मौत हो गई। वार्ड पार्षद मुकेश साहू ने बताया कि बुधवार की देर शाम आए आंधी तूफान में न तो एक डालिया टूटी है और न कोई पेड़ गिरा है। जबकि जर्जर हो चुके 5 पोल हल्की हवा-तूफान में धरासायी हो गए। इससे तारों के साथ जमीन पर पड़े बिजली खंभो से विद्युत प्रवाहित हो रहा था जिसकी चपेट में आकर 14 गायों की जाने चली गई। इसी तरह वार्ड के लोकनाथ साहू ने बताया कि अच्छा हुआ कि सुबह 6 बजे के करीब कोई व्यक्ति या चरवाहा उस ओर नहीं गया था। नहीं तो उसका भी करंट की चपेट में आने से मौत हो सकती थीं।

मृत मवेशी मालिकों को मुआवजा देने की मांग
वार्ड पार्षद मुकेश साहू ने बताया कि मोहड़ में उक्त दर्दनाक घटना होने से वार्डवासियों में रोष का माहौल है। उक्त घटना विद्युत विभाग वालो की लापरवाही के कारण घटी है। जबकि उक्त संबंध चुके बिजली खंभो के बारे में विभाग को बताया जा चुका है। इसके बाद भी लापरवाही बरती गई।

फिलहाल मृत गायों का पोष्टमार्टम कराया दिया गया और कफऩ-दफऩ कर दी गई। इधर रोष में आए ग्रामीणों ने बिजली विभाग में धावा बोल दिया और वहां प्रदर्शन करते हुए मृत मवेशी के मालिकों को मुआवजा देने की मांग की। लोगों का कहना है कि वार्ड मे इतनी बड़ी घटना होने पर इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई। सूचना के घंटे भर बाद आए विद्युत कर्मी मौका मुआयना किए बगैर वापस चले गए। इससे वार्ड वासियों का और भी रोष बढ गया और भीड की शक्ल में विद्युत विभाग में धावा बोल दिए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर पार्षद साहू ने बताया कि विद्युत मंडल अधिकारी मंडावी द्वारा उन 14 मृत गायों के मालिकों का नाम दर्ज कर लिया है और मुआवजा दिए जाने की बात कही गई है। मोहड़ वार्ड वासियों ने भविष्य में इस तरह की और भी घटना की पुनरावृत्ति न होनी पाए इसलिए विद्युत विभाग को उन जर्जर हो चुके विद्युत पोलो के शीघ्र ही बदले जाने की भी बात कही है।

जांच और मुआवजे की मांग-ऋषि शास्त्रीशिवनाथ नदी तट स्थित सिंदई वार्ड में करंट की चपेट में आने से 14 गौवंशों की हुई दर्दनाक मौत पर पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना को बिजली विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम बताया है। ऐसे मामलों में प्रशासन की जिम्मेदारी केवल पंचनामा तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here