Home छत्तीसगढ़ दीपक जैन बने अध्यक्ष, अमित खण्डेलवाल ने सहयोगियों का किया सम्मान, सेवा...

दीपक जैन बने अध्यक्ष, अमित खण्डेलवाल ने सहयोगियों का किया सम्मान, सेवा कार्यों का लिया संकल्प…

11
0

लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी की नई टीम ने ली शपथ

राजनांदगांव (दावा)। लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के वर्ष 2026-27 के नए सेवा सत्र का शुभारंभ भव्य शपथ ग्रहण एवं अध्यक्षीय अवार्ड समारोह के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। एबिस ग्रीन्स में आयोजित इस भव्य समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष पीएमजेएफ लायन अमित खण्डेलवाल ने अपने कार्यकाल के सभी सहयोगियों को स्मृति चिन्ह एवं अध्यक्षीय अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम सेवा, सम्मान और संगठनात्मक गौरव का शानदार उदाहरण बन गया।

समारोह के मुख्य अतिथि एमजेएफ लायन परविंदर सिंह बग्गा (बैतूल, मध्यप्रदेश) थे। जबकि शपथ अधिकारी के रूप में एमजेएफ लायन रविन्द्र कौर बग्गा ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पीएमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (ई), भिलाई रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब के संस्थापक के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा लायंस ध्वज वंदना के साथ हुआ। ध्वज वंदना का वाचन लायन कंचन चौबे ने किया।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष पीएमजेएफ लायन अमित खण्डेलवाल ने अपने कार्यकाल का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी को इंटरनेशनल एक्सीलेंट क्लब अवार्ड प्राप्त हुआ। साथ ही डिस्ट्रिक्ट के 145 क्लबों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। क्लब ने सदस्यता वृद्धि, सडक़ सुरक्षा सप्ताह, ऑनलाइन प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जैसी अनेक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त किया। इंदौर में आयोजित मल्टीपल अवार्ड समारोह में भी क्लब एवं अध्यक्ष को सिल्वर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए लायन दीपक जैन (नवलखा) ने अध्यक्ष, लायन अशोक पवार ने सचिव तथा लायन मुकेश शर्मा ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सेवा, निष्ठा, पारदर्शिता एवं लायंस क्लब के सिद्धांतों का पालन करते हुए समाजसेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

पदभार ग्रहण करते ही नव अध्यक्ष दीपक जैन (नवलखा) ने परंपरानुसार अध्यक्षीय कॉलर, गेवेल (हथौड़ा) एवं क्लब बेल ग्रहण कर विधिवत दायित्व संभाला। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी सदैव मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा है। आने वाले सेवा सत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, सामाजिक जागरूकता तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे जनहितकारी कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि पूरी टीम के सहयोग से क्लब सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। समारोह में आशीर्वादक के रूप में पद्मश्री लायन डॉ. पुखराज बाफना (पूर्व डिप्टी गवर्नर) एवं लायन शारदा तिवारी का गरिमामय सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम संयोजक पीएमजेएफ लायन बृजकिशोर सूरजन ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में रीजन चेयरमैन लायन राजकुमार शर्मा, जोन चेयरमैन लायन शारदा तिवारी, लायन सुशील पसारी, लायन उमेद कोठारी, संतोष लोहिया, नंदकुमार अग्रवाल, राजेश जैन (सीए), प्रकाश सांखला, सुरेश गांधी, सुनील मूंदड़ा, लायन मयंक शर्मा (निवर्तमान सचिव), लायन सुरेश शर्मा (निवर्तमान कोषाध्यक्ष), जोन चेयरमैन लायन तरणदीप अरोरा, अनीता जैन, शोभा शर्मा, शुभम (टीना) खण्डेलवाल, शोभा चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लायंस सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का जीवन परिचय लायन नेहा गुप्ता ने प्रस्तुत किया, जबकि पूरे कार्यक्रम का प्रभावी एवं रोचक संचालन लायन सुनील बरडिया ने किया। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के सह सचिव लायन चंद्रिका प्रसाद सिन्हा ने दी। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सेवा, मित्रता और मानवता के मूल्यों के साथ नए सेवा सत्र की सफल शुरुआत की घोषणा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here