राजनांदगांव (दावा)। अग्रवाल नवयुवक मंडल के निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर चैतन्य संजय अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर राहुल अशोक लोहिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। दोनों युवा पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे, निर्धारित समयावधि में इन दोनों पदों के लिए उक्त दोनों के अलावा अन्य कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। चुनाव अधिकारी अशोक अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, शशांक अग्रवाल एवं कान्हा सिंघल की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी अशोक अग्रवाल ने औपचारिक घोषणा करते हुए चैतन्य संजय अग्रवाल को अध्यक्ष तथा राहुल अशोक लोहिया को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
इस अवसर पर अग्रवाल नवयुवक मंडल के निवृतमान अध्यक्ष हर्ष लोहिया एवं निवृत्तमान कोषाध्यक्ष सूरज अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मंडल नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज हित के कार्यों को और गति मिलेगी। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सचिव अशोक लोहिया एवं कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा नेतृत्व समाज की शक्ति है और नवयुवक मंडल सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है एवं भविष्य में भी युवा टीम नए आयामों के माध्यम से समाज का नाम ऊंचा करने में अपनी प्रतिभा दिखाएगी। इसी प्रकार अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्षा संतोष राजेंद्र अग्रवाल एवं सचिव सुषमा रमणीक अग्रवाल ने भी दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
युवाओं से बढ़ी नई उम्मीदें –
समाजजनों ने आशा व्यक्त की है कि अग्रवाल नवयुवक मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चैतन्य संजय अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष राहुल अशोक लोहिया के नेतृत्व में मंडल समाज के युवाओं को संगठित कर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के प्रचार प्रसार प्रभारी हर्षित अग्रवाल ने दी।



