Home छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज द्वारा पल्स पोलियो अभियान हुआ सफल….

अग्रवाल समाज द्वारा पल्स पोलियो अभियान हुआ सफल….

9
0

बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक एवं बनाए गए आयुष्मान कार्ड

राजनांदगांव (दावा)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत मंगलवार को अग्रसेन भवन, पुराने बस स्टैंड के पीछे आयोजित विशेष पोलियो बूथ में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई। शासन के इस जनहित अभियान में अग्रवाल समाज ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनजागरूकता एवं सेवा कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे आम जनता को दोहरी सुविधा का लाभ मिला।
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद झमीत नादान सेन, वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद राजेश जैन (रानू), अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सचिव अशोक लोहिया, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मण लोहिया, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष संतोष राजेंद्र अग्रवाल, स्वाति राहुल अग्रवाल, अग्रवाल नवयुवक मंडल के कोषाध्यक्ष राहुल लोहिया सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर शरद अग्रवाल, संजय लोहिया, प्रतीक अग्रवाल, दिनेश जिंदल सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं नागरिकों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
अभियान के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अग्रवाल समाज की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवाभाव की सराहना की गई।
कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने बताया कि अग्रवाल समाज भविष्य में भी जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ऐसे शिविरों का आयोजन अग्रसेन भवन में निरंतर करता रहेगा, ताकि समाज एवं आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ मिल सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अग्रवाल समाज ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हर्षित अग्रवाल ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here