Home छत्तीसगढ़ मवेशी तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 मवेशी मुक्त, एक आरोपी...

मवेशी तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 मवेशी मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार…

13
0

मोहला। अंबागढ़ चौकी जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबागढ़ चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाए जा रहे 6 मवेशियों को मुक्त कराया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन सहित कुल 7.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप में मवेशियों को अमानवीय तरीके से भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना पर अंबागढ़ चौकी एवं पाटनखास चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक और उसका साथी वाहन छोडक़र भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम गोटाटोला, थाना डोंगरगांव निवासी 22 वर्षीय रुपेश कुमार कुंजाम के रूप में हुई।

पूछताछ में उसने फरार चालक का नाम सुनील कुमार जुरेशिया तथा मवेशियों के स्वामी का नाम पंचूराम साहू बताया। वाहन क्रमांक MH-27-DT-5780 की तलाशी लेने पर उसमें 4 भैंसी और 2 पड़वा सहित कुल 6 मवेशी क्रूरतापूर्वक भरे हुए मिले। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराकर वाहन सहित जब्त कर लिया।
जब्त संपत्ति में 6 मवेशियों की अनुमानित कीमत 73 हजार रुपये तथा पिकअप वाहन की कीमत 7 लाख रुपये आंकी गई है। कुल जब्ती 7.73 लाख रुपये की है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। फरार आरोपी एवं मवेशियों के स्वामी की तलाश जारी है। कार्रवाई में अंबागढ़ चौकी एवं पाटनखास चौकी पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मवेशी तस्करी, पशु क्रूरता और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here