Home समाचार वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र व्यास का निधन, पत्रकार जगत में शोक…

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र व्यास का निधन, पत्रकार जगत में शोक…

15
0

राजनांदगांव। प्रेस क्लब राजनांदगांव के संरक्षक, दैनिक अमृत संदेश के जिला ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार  राजेंद्र व्यास का बुधवार 8 जुलाई को निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय लखोली मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार दोपहर 3 बजे उनके निज निवास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लालबाग से निकल जाएगी।  राजेन्द्र व्यास प्रतिष्ठित गायत्री स्कूल ( सीबीएसई) के प्राचार्य अंकित व्यास के पिता थे। वह अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। श्री व्यास मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा एवं स्व गोविंद लाल वोरा के भांजे थे। श्री व्यास के निधन से पत्रकार जगत में भी शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here