Home News अक्षांश का राष्ट्रीय खेलो इंडिया मास्टर स्वीमिंग प्रतियोगिता में चयन..

अक्षांश का राष्ट्रीय खेलो इंडिया मास्टर स्वीमिंग प्रतियोगिता में चयन..

15
0

महापौर मधुसूदन ने जिले के तैराकी खिलाडिय़ों को दमदार प्रदर्शन पर बधाई दी

0 भिलाई क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर स्वीमिंग प्रतियोगिता में राजनांदगॉव बना ओवरऑल चैम्पियन
राजनांदगांव। अक्षांश स्विमिंग पूल राजनांदगॉव के तैराकी खिलाडिय़ों ने महापौर मधुसूदन यादव से सौजन्य भेंट कर अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। इस प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित तैराक राहुल सोनी, संजय जैन, धनराज सिंह ठाकुर, छबिलाल यादव ने महापौर को बताया कि विगत दिनों भिलाई क्लब में राज्य स्तरीय खेलो इंडिया मास्टर स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अक्षांश स्विमिंग पूल राजनांदगॉव से 15 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन के दम पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है और प्रतियोगिता में राजनांदगॉव जिला औवरऑल चैम्पियन रहा, जो राजनांदगॉव जिले के लिये गौरव का विषय है।

इन तैराकी खिलाडिय़ो में संजय जैन, द्वारका यादव, धनराज सिंह ठाकुर, राहुल सोनी, अशोक वर्मा, छवि यदु, उमेश काकिरवार, रवि सिन्हा, यशवंत सिन्हा, मधु साहू, अनुकृति श्रीवास्तव, प्रिया मांडवी ने प्रतियोगिता में भाग लेकर राजनांदगॉव जिले का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें संजय जैन ने 100 मीटर फ्री स्टाईल तैराकी में द्वितीय स्थान, द्वारका यादव 100 मीटर फ्री स्टाईल तैराकी में प्रथम स्थान, धनराज सिंह ठाकुर ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान, राहुल सोनी ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान, अशोक वर्मा 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तैराकी में प्रथम, बटरफ्लाई में प्रथम, बैकस्ट्रोक तैराकी में प्रथम स्थान, छवि यदु ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50मीटर बैक स्ट्रोक तथा 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी, तीनों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया, रवि सिन्हा ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में द्वितीय स्थान तथा 50 मीटर बटरफ्लाई में तृतीय स्थान प्राप्त किया, उमेश काकिरवार ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, मधु साहू ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान, अनुकृति श्रीवास्तव ने ब्रेस्ट स्ट्रोक में द्वितीय स्थान एवं 100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार प्रतियोगिता में राजनांदगॉव जिला अपने खिलाडिय़ों के दमदार प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल चौंपियन बनने में सफल रहा। इन सभी खिलाडिय़ों ने अपना जीत का श्रेय अक्षांश स्विमिंग पूल राजनांदगॉव के संचालक खिलेश्वर चंद्राकर तथा स्विमिंग कोच यशवंत कुमार सिन्हा को दिया। महापौर मधुसूदन यादव ने इन खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here