Home News देश के भविष्य को लाठियों से कुचलने का प्रयास बर्दाश्त नहीं-महेन्द्र यादव…

देश के भविष्य को लाठियों से कुचलने का प्रयास बर्दाश्त नहीं-महेन्द्र यादव…

31
0

राजनांदगांव। जिला पंचायत सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव (ग्रामीण) के महामंत्री महेन्द्र यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर में अपने अधिकारों और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे छात्रों पर किया गया बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण एवं लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं। लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्वक रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। युवाओं की आवाज़ को लाठियों के बल पर दबाने का प्रयास किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकता। महेन्द्र यादव ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा करने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है।

इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यदि सरकार छात्रों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकती, तो उसे जवाबदेही भी तय करनी होगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा घायल छात्रों को समुचित उपचार एवं न्याय सुनिश्चित किया जाए। अंत में महेन्द्र यादव ने कहा कि देश के भविष्य को लाठियों के बल पर डराया या दबाया नहीं जा सकता। छात्र शक्ति लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना हर सरकार का दायित्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here