Parliament Monsoon Session-2026: संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरा दिन भी विपक्ष के भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में पुलिस के लाठी चार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते की विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके कारण 1 मिनट के अंदर सभापति ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। 11 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुआ लेकिन हंगामे के कारण 10 मिनट के अंदर फिर से 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा है। इस्तीफे के बाद भी नीट पेपर लीक पर चर्चा की मांग कर रहा है। जबकि सत्ता पक्ष पेपर लीाच पर चर्चा के लिए तैयार है। हालांकि तुरंत धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के खिलाफ है।
10 मिनट की कार्यवाही में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में पूछा कि पुलिस को बेटियों के कपड़े फाड़ने का अधिकार किसने दिया? यूपी के पूर्व सीएम और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया बर्बरता का मुद्दा उठाया। सपा चीफ ने पूछा कि क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?अखिलेश यादव ने कहा कि ये मुद्दा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बीजेपी का नहीं है. ये मुद्दा छात्रों, नौजवानों का है. युवा छात्र, नौजवान सबके हैं. हम सब लड़ रहे हैं उनके लिए. अगर छात्रों की नहीं सुनी जाएगी तो सड़कों पर आएंगे। छात्रों के साथ जो व्यवहार हुआ। क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि हम मजबूरी में पीएम आवास पर गए। क्या पीएम बयान नहीं दे सकते हैं? सदन में क्यों नहीं बोल रहे हैं?
वहीं लोकसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष की मांग साफ है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार पिछले तीन दिनों से लगातार कह रही है कि वह NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार नियमों के तहत सार्थक चर्चा चाहती है, ताकि देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बात हो सके।
राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद काले कपड़े में संसद पहुंचे
NEET पेपर लीक और लाठी चार्ज के विरोध में सभी विपक्षी सांसद काले कपड़े में संसद पहुंचे हैं। राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस के नेता बुधवार को संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे हैं। सभी संसद भवन के कैंपस में प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं और उन्हें अपने अधिकार मांगने का हक है। उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को अलोकतांत्रिक तरीके से नहीं रोका जाना चाहिए। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पास शिक्षा मंत्री बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अब उनकी बात कौन सुनेगा? वेणुगोपाल ने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने राजाजी मार्ग से लोक कल्याण मार्ग की ओर मार्च निकाला और परीक्षा पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में छत्रसाल स्टेडियम से रिहा कर दिया।

