Home छत्तीसगढ़ दर्दनाक हादसा: स्कूल बस के पिछले पहिए की चपेट में आने से...

दर्दनाक हादसा: स्कूल बस के पिछले पहिए की चपेट में आने से 2 साल की युवानसी की मौत, ग्रामीणों के भारी आक्रोश के बाद थमा चक्काजाम…

64
0

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मानपुर ब्लॉक के खड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटिया में स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बाद में पुलिस, प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की समझाइश व 5 लाख रुपये के मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

जानिए कैसे हुआ दर्दनाक हादसा


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत मासूम युवानसी नरेटी (2 वर्ष) का बड़ा भाई ‘फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल’ में पढ़ाई करता है। बुधवार सुबह मासूम अपने परिजनों के साथ भाई को स्कूल बस तक छोड़ने गई थी। इसी दौरान बस ड्राइवर ने वाहन को रिवर्स किया, जिससे मासूम उसकी चपेट में आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

सड़क पर उतरे आक्रोशित ग्रामीण, 5 लाख मुआवजे पर बनी सहमति

मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर आंशिक चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधि भी स्थल पर आए और ग्रामीणों से वार्ता की।

मुआवजे पर सहमति: स्कूल प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को 2 महीने के भीतर 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का लिखित/मौखिक आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।ग्रामीणों की चेतावनी: ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि यदि निर्धारित अवधि में मुआवजा नहीं दिया गया, तो वे स्कूल के सामने उग्र धरना-प्रदर्शन करेंगे।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दुर्घटनाकारित स्कूल बस को जब्त कर खड़गांव थाने में खड़ा करवा दिया है। मामले पर एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने कहा कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और घटना के संबंध में कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here