Home छत्तीसगढ़ जर्जर भवन में पढऩे को मजबूर स्कूली बच्चे…

जर्जर भवन में पढऩे को मजबूर स्कूली बच्चे…

26
0

शासन-प्रशासन को सूचना के बाद भी बच्चों की चिंता नहीं

डोंगरगांव (दावा)। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले मटिया के शासकीय प्राथमिक शाला में छत से पानी टपकने के बाद बर्तन रखकर पानी को रोकने का फोटो वायरल होने के बाद मौके पर मीडिया और अधिकारी स्कूल पहुंचे. जर्जर भवन में संचालित इस स्कूल की हालत देखकर मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद और मोहल्लेवासी भी सहम गए और स्थानीय प्रशासन पर गुस्सा जाहिर की.

सूत्रों की मानें तो स्कूल भवन का नींव भी खिसक रही है. इस बात की जानकारी स्कूल प्रबंधन ने पूर्व में भी जिला और स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी थी, बावजूद इसके प्रशासन की लापरवाही के चलते स्कूल खुलने के पूर्व भवन का मरम्मत नहीं कराया गया और न ही सीपेज की समस्या को गंभीरता से लिया गया. स्कूल प्रबंधन के द्वारा सुशासन में इस संबंध में आवेदन दिया गया था लेकिन फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं हुई. अब बच्चे पानी गिरते में बैठने को मजबूर हैं. वर्तमान में मौका निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. वहीं पुराने स्कूल भवन को निजी व्यक्ति को किराया में दिए जाने की बात सामने आ रही है.

ज्ञात हो कि मटिया वार्ड क्रमांक 14 के शासकीय प्राथमिक शाला में 35 बच्चे अध्ययनरत हैं और दो शिक्षक स्टॉफ है. इस स्कूल भवन में 5 कमरे हैं, जिसमें से तीन कमरों की हालत बेहद खराब है. जहां पानी का सीपेज आ रहा है, लगातार पानी टपक रहा है, जिसे टब, बाल्टी, गंजी आदि में पानी को इक_ा किया जा रहा था. मिली जानकारी के अनुसार कक्षा पहली, दूसरी तथा तीसरी कक्षा में पढऩे वाले बच्चे पानी टपकते हुए कमरे में पढऩे को मजबूर हैं. यह बात जब मीडिया तक पहुंची तब शासन और प्रशासन का सतर्क हुआ और मौका मुआयना करने पहुंचे. मौके पर पार्षद पुरूषोत्तम साहू पहुंचे थे और उनके साथ मोहल्ले के अन्य रहवासी तथा शाला समिति के पदाधिकारी भी पहुंचे.

वहीं भवन की हालत देखने पर यह पता चलता है कि भवन कभी भी गिर सकता है और बच्चों पर संभावित खतरा मंडरा रहा है. जिसके बाद यह मामला स्थानीय प्रशासन तक पहुंचा, जिसके बाद प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार, पटवारी, सीएमओ तथा बीईओ पहुंचे. जहां स्कूल की प्रधानपाठक हेमलता शर्मा ने बताया कि स्कूल काफी जर्जर है और बच्चों को पढ़ाई के समय बहुत दिक्कत होती है. स्कूल भवन के जर्जर होने की जानकारी कलेक्टर राजनांदगांव, एसडीएम, नगर पालिका, शिक्षा विभाग डोंगरगांव में पत्र प्रेषित कर विगत कई माह पूर्व दी गई थी. वहीं मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के बीईओ जयंत साहू ने निरीक्षण में पाया कि स्कूल भवन पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका है. यहां तक कि भवन का नींव भी धीरे-धीरे खिसक रहा है.

वहीं पुराने स्कूल भवन को लंबे समय तक किराया में दिये जाने की बात सामने आई है. जिसका किराया पहले नगर पंचायत ले रहा था वर्तमान में शाला प्रबंधन व्दारा किराया जमा किया जा रहा है. वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंची थी और भवन की हालत देखकर तत्काल व्यवस्था बनाने कहा है जबकि कथित किराया के संबंध में उन्होंने फाईल निकलवाकर दिखवाने की बात कही है.

भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, नींव भी खिसक रहा है. इसकी सूचना एसडीएम महोदय को पत्र के माध्यम से दिया गया है और भवन की जांचकर डिस्मेंटल कर नये भवन निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया की जायेगी. बच्चों के बैठक के लिए भवन के अन्य कमरे में वैकल्पिक व्यवस्था बनाया जा रहा है।
– जयंत साहू, बीईओ डोंगरगांव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here