Home समाचार दीनदयाल नगर में एक युवक की निर्मम हत्या, फैली सनसनी…

दीनदयाल नगर में एक युवक की निर्मम हत्या, फैली सनसनी…

49
0

शराब पार्टी की दौर के बीच, मुंह में कपड़ा ठूंस कर युवक पर संघातिक वार, अतड़ी व भेजा बाहर

राजनांदगांव (दावा)। चिखली चौकी क्षेत्र में बीती रात एक युवक की हुई निर्मम हत्या से लोग दहशत में आ गए हैं। लोगो का कहना है क्षेत्र में आए दिन हो रही हत्या जैसी वारदात से पटरी पार क्षेत्र हत्याओं का गढ़ बन गया है। बता दें कि सप्ताह भर पहले देशमुख होटल के नजदीक एक युवक की हत्या हुई थी। इसके कुछ दिन पहले गौरी नगर में भी कुछ नाबालिग युवकों ने एक युवक की हत्या दी थी। मोतीपुर शंकरपुर क्षेत्र में तो चाकू बाजी व हत्याओ की घटनाएं होना आम बात हो गई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के एक दिन पूर्व गुरुवार-बुधवार की दरमियानी रात दीनदयाल नगर के एक किराए के मकान में हुई उक्त जघन्य हत्या की वारदात से लोग सकते में आ गए। लोगो को उक्त घटना का पता चलते ही उक्त मकान के सामने लोगों की भीड़ लग गई। इधर चौकी चिखली पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

किराए के मकान में रह रहा था युवक
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अर्जुन वाधवानी उम्र 32 वर्ष है। वह मूल रूप से रामनगर का रहने वाला था और वह पिछले कुछ दिनों से दीनदयाल नगर के 1 नंबर गली स्थित किराए के मकान में रह रहा था। बताया जाता है कि बीती रात अपने कुछ दोस्तो के साथ वहां शराब पार्टी की। इस बीच दोस्तों में आपस में कुछ कहा-सुनी हो जाने से उन साथियों में से किसी ने शराब के नशे में चूर हो चुके अर्जुन वाधवानी के मुंह से कपड़ा ठूंसकर धारदार औजार से लगातार वार कर दिया। वार इतना संघांतिक था कि अर्जुन वाधवानी की अंतड़ी व भेजा बाहर आ गया। जानने में तो यहां तक आ रहा है कि घटना के बाद उसके साथी युवक के शव को गद्दे में लपेट कर ठिकाने लगाने की तैयारी में थे लेकिन लोगों का भनक मिलते ही वे सभी एक-एक कर वहां से खिसक गए। बताया जाता है कि मृतक युवक के गले का सोने की चैन, हाथ की सोने की अंगूठी व उसका मोबाइल गायब हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। इस दुर्दांत घटना को लेकर लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि यह किसी प्रापर्टी के मामले या उधारी लेन-देन का परिणाम हो सकता है। चौकी चिखली प्रभारी कैलाश चंद्र मरई ने बताया कि दीनदयाल नगर के जिस किराए के मकान में उक्त घटना हुई है। उस मकान मालिक को पूछताछ के लिए थाने लाकर बिठाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here