Home छत्तीसगढ़ 24 घंटे के भीतर लूट का पर्दाफाश: थार में सवार होकर आए...

24 घंटे के भीतर लूट का पर्दाफाश: थार में सवार होकर आए 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख का मशरूका बरामद…

12
0

राजनांदगांव। घुमका थाना पुलिस और साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने बीच सड़क पर वाहन रोककर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पिस्तौल/थार के दम पर की थी लूटपाट घटना 9 सितंबर 2026 की है। बसंतपुर निवासी प्रार्थी संजय साहू ने घुमका थाने में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम डुमरडीहखुर्द देवडोंगर चौक के पास मेन रोड पर सामने से आ रही काले रंग की थार गाड़ी में सवार युवकों ने उनका डी.आई. योद्धा वाहन, 2 मोबाइल फोन और ₹3,200 नकद (कुल कीमत ₹4,08,200) लूट लिया। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने 4 संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने लूट की वारदात स्वीकार कर ली।

100% माल बरामद, 12 लाख की थार भी जब्त पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया डी.आई. योद्धा वाहन, 2 मोबाइल और नकदी सहित पूरा 100% मशरूका (₹4,08,200) बरामद कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई करीब 12 लाख रुपये मूल्य की महिंद्रा थार गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

अनमोल चंदेल (29 वर्ष) – निवासी बोईरडीह, चिखली (राजनांदगांव)

खिलेश्वर साहू उर्फ बादल (29 वर्ष) – निवासी जोरातराई, चिखली (राजनांदगांव)

जे. गौतम राव (24 वर्ष) – निवासी खुर्सीपार, दुर्ग

लक्ष्मण शिवप्रसाद सोनबोइर उर्फ डोमा (20 वर्ष) – निवासी ग्राम असोली, कामठी, नागपुर (महाराष्ट्र)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here