Home छत्तीसगढ़ शनिदेव परिवार ने दुर्ग-भिलाई में प्रज्ज्वलित किए 4 लाख दीप, पीएम मोदी...

शनिदेव परिवार ने दुर्ग-भिलाई में प्रज्ज्वलित किए 4 लाख दीप, पीएम मोदी का जन्मोत्सव ‘दीपोत्सव’ के रूप में मनाया…

10
0

‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान के तहत दुर्ग, भिलाई, भिलाई-3 और खुर्सीपार जगमगाए
पुलिस परेड ग्राउंड में सवा लाख दीयों से बना भारत का भव्य नक्शा, 50 हजार से अधिक लोग बने साक्षी

राजनांदगांव (दावा)। शनिदेव परिवार के प्रमुख राकेश ठाकुर (अधिवक्ता) के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में ऐतिहासिक ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्ग जिला प्रशासन, जिला भाजपा भिलाई, नगर पालिका परिषद भिलाई-03 एवं खुर्सीपार के नागरिकों के संयुक्त आमंत्रण व सहयोग से 4 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मोत्सव को भव्य दीपोत्सव के रूप में मनाया गया।

प्रमुख स्थलों पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन
पुलिस परेड ग्राउंड (दुर्ग) जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से सवा लाख दीयों की सहायता से भारत का भव्य नक्शा उकेरा गया, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। बैकुण्ठधाम मंदिर सरोवर (भिलाई) जिला भाजपा के सहयोग से सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस अलौकिक व दिव्य दृश्य के 50,000 से अधिक नागरिक साक्षी बने। हेलीपैड ग्राउंड (भिलाई-03): स्थानीय प्रशासन की सहभागिता से 51,000 दीप जलाए गए, जिसमें हजारों की संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा। खुर्सीपार (भिलाई) स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और आम नागरिकों की सहभागिता से 51,000 दीये प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया।

सामाजिक समरसता और महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा
सभी आयोजन शनिदेव धाम परिवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। संस्था प्रमुख राकेश ठाकुर, जिन्हें क्षेत्र में ‘दीया वाले बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है, विगत कई वर्षों से प्रदेशभर में लाखों दीप प्रज्ज्वलन का सेवा कार्य संचालित कर रहे हैं।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता और एकजुटता का संदेश देना है। इसके साथ ही वोकल फॉर लोकल और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए सभी मिट्टी के दीये स्थानीय कुम्हारों से खरीदे गए तथा दीयों की बत्तियां स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार कराई गईं, जिससे मातृशक्ति को आर्थिक संबल मिला। शनिदेव परिवार ने आगामी समय में भी इस तरह के बड़े सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प दोहराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here