Home छत्तीसगढ़ मोदी जी के जन्मदिन पर आस्था मूकबधिर शाला में जगमगाया ‘आशीर्वाद का...

मोदी जी के जन्मदिन पर आस्था मूकबधिर शाला में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’…

8
0

राजनांदगांव (दावा)। शहर की आस्था मूक बधिर शाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन आशीर्वाद का दीया जलाकर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शाला के मूक बधिर बच्चों ने देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की लंबी आयु और स्वास्थ्य की कामना करते हुए शाला प्रांगण में सैकड़ों आशीर्वाद के दीए जलाए और उन्हें दिली तौर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान समाज कल्याण विभाग की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती वैशाली मरडवार विशेष तौर पर जिनके निर्देशन में आस्था व मूक बधिर शाला में आयोजित आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में भक्ति संगीत व भजन -कीर्तन का भी माहौल बना रहा। शाला की सचिव सुश्री निकहत परवीन ने अपने भक्ति पूर्ण गीतों से ऐसा समां बांधा कि कार्यक्रम में आगत अतिथि झूम उठे और उनके गीतों की सराहना की।
सैकड़ों दीयों के प्रज्ज्वलन से आलोकित हुआ मूकबधिर शाला: बता दें कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन को इस बार पूरे देश भर में सेवा संकल्प अभियान के रुप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर के दिन देश भर में करोड़ों की संख्या में आशीर्वाद दीए जलाकर की गई। इस क्रम में आस्था मूक-बधिर शाला में 17 सितंबर की संध्या राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू के मुख्य आतिथ्य व पद्मश्री डॉक्टर पुखराज बाफना, पद्मश्री फुलवासन बाई, जी के विशेष अतिथ्य में मोदी जी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के प्रतीक उनके 76 जन्मदिन पर 2500 की संख्या में आशीर्वाद के दीए जलाए कर वातावरण को आलोकित किया गया। इससे पूरा शाला परिसर रौशनियो से नहा गया। मोदी जी के 76 वे जन्म दिन पर आयोजित उक्त आशीर्वाद दीया प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी संस्थाओं के लोगों ने भी हाथ बंटाया। इस दौरान विहिप व आरएसएस के विष्णु साव (अधिवक्ता) नंदू साहू, अरुण गुप्ता, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश बैद, पार्षद रवि सिन्हा, आस्था मूकबधिर शाला के अध्यक्ष महेंद्र सुराणा, सचिव राजेश जैन,शाला प्रभारी भूपेंद्र बाजपेई शिव राठी सहित बड़ी संख्या में मोदी जी के प्रेमी जन उपस्थित थे। मोदी जी के जन्म दिन पर आशीर्वाद दीया प्रज्ज्वलन अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश बैद द्वारा समस्त स्टाफ उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता, अच्छी आदत अच्छे विचार व अच्छे आचरण सहित देश में सुख शांति व समृद्धि बनी रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में अपने प्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन की खुशियां मनाते हुए लोगों में काजू, किसमिश बादाम सुखे मेवे व मिठाईयां बांटी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here