Home छत्तीसगढ़ उधारी रकम न देने पर शटर बंद कर की थी बैट से...

उधारी रकम न देने पर शटर बंद कर की थी बैट से पिटाई : 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में कराया पैदल मार्च…

16
0


बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई; घटना में प्रयुक्त स्कूटी व लकड़ी का बैट जब्त, तीनों आरोपी भेजे गए जेल

राजनांदगांव (दावा)। उधारी के रुपयों के विवाद में एक युवक का अपहरण कर, दुकान का शटर गिराकर क्रिकेट बैट व मुक्कों से बेदम पिटाई करने वाले तीन आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुंडागर्दी और दबंगई पर लगाम कसने के उद्देश्य से आरोपियों को हथकड़ी लगाकर शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च (परेड) कराया, जिसे देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रास्ते से अगवा कर शटर बंद किया, फिर की बेरहमी से पिटाई
बसंतपुर थाना प्रभारी कौशलेश देवांगन ने बताया कि प्रार्थी सन्नी पंसारी (पिता स्व. धन्नू राम पंसारी, निवासी ठेठवारपारा) ने सदर बाजार निवासी दीपक जैन और उसके पुत्र सौरभ जैन से करीब 3 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसकी वह नियमित मासिक किस्तें चुका रहा था।18 सितंबर की दोपहर करीब 1.30 बजे प्रार्थी समदा अस्पताल से अपने घर लौट रहा था। तभी दुर्गा चौक के पास आरोपी सौरभ जैन, दीपक जैन और उनके साथी करण साहू ने उसे जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और अपने घर/दुकान ले गए। वहां आरोपियों ने शटर बंद कर बकाया रकम की तत्काल मांग की। प्रार्थी द्वारा वर्तमान में पैसे न होने की बात कहने पर आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज की और लकड़ी के बैट व घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

प्रार्थी की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 443/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 127(2), 119(1), 140(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों दीपक जैन (उम्र 50 वर्ष, पिता भीखमचंद जैन, निवासी सदर लाइन), सौरभ जैन (उम्र 25 वर्ष, पिता दीपक जैन, निवासी सदर लाइन), करण साहू (उम्र 30 वर्ष, पिता मुकेश साहू, निवासी चौखडय़िा पारा) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का बैट और आई-क्यूब स्कूटी (क्रमांक सीजी-08 एवाई-7009) विधिवत जब्त कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here