Home देश LPG सिलेंडर पर छूट चाह‍िए तो 1 अक्टूबर से पहले पूरा कर...

LPG सिलेंडर पर छूट चाह‍िए तो 1 अक्टूबर से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना मुश्क‍िल होगी

3
0
1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए बायोमेट्र‍िक ऑथेंट‍िकेशन पूरा होना जरूरी होगा. यानी जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक Aadhaar की बायोमेट्रिक जांच पूरी नहीं कराई है, उन्हें सब्सिडी वाले रेट पर सिलेंडर लेने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी.अगर नहीं पूरा क‍िया तो सब्‍स‍िडी म‍िलने में परेशानी हो सकती है.
सरकार के मुताबिक, देश में एक्‍ट‍िव घरेलू LPG उपभोक्ताओं में से 27.43 करोड़ यानी 89.9% उपभोक्ता पहले ही बायोमेट्रिक आधार अथेंट‍िकेशन पूरा कर चुके हैं. इन उपभोक्ताओं को दोबारा कोई प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं होगी और उनकी LPG बुकिंग पहले की तरह जारी रहेगी.
घर बैठे भी कर सकते हैं आधार अथेंट‍िकेशन
  1. आधार अथेंट‍िकेशन पूरा करने के लिए उपभोक्ताओं के पास कई विकल्प हैं.
  2. LPG सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के मोबाइल ऐप के जरिए
  3. LPG वितरक के शोरूम पर जाकर
  4. संबंधित OMC के मोबाइल ऐप से घर बैठे
  5. इंडेन उपभोक्ता इंडियन ऑयल वन, भारत गैस उपभोक्ता HelloBPCL और एचपी गैस उपभोक्ता HP PAY ऐप से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

जो उपभोक्ता बायोमेट्रिक आधार अथेंट‍िकेशन नहीं कराना चाहते या किसी कारण से नहीं करा पा रहे हैं, वे LPG लेना जारी रख सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपनी OMC के डिजिटल चैनल, मोबाइल ऐप, WhatsApp चैटबॉट, IVRS आदि के जरिए अपनी पसंद दर्ज करनी होगी.ऐसे उपभोक्ताओं को सब्सिडी के बिना बाजार कीमत पर LPG दिया जाएगा. 5 किलो या 10 किलो के सिलेंडर स्थानीय उपलब्धता के आधार पर मिल सकेंगे.

कई बार बढ़ाई गई थी अंतिम तारीख
बायोमेट्रिक आधार अथेंट‍िकेशन पूरा करने की शुरुआती समय सीमा 30 जून 2026 थी. उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय देने के लिए इसे कई बार बढ़ाया गया और आखिरकार 14 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया. सरकार के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से चल रहे अभियान के तहत उपभोक्ताओं को 12 करोड़ से ज्यादा SMS और WhatsApp संदेश भेजे गए हैं. इसके अलावा LPG वितरकों, डिलीवरी कर्मचारियों और विशेष कैंपों के जरिए भी लोगों से बायोमेट्रिक आधार अथेंट‍िकेशन पूरा करने की अपील की गई.
LPG सब्सिडी पर सरकार का खर्च
सरकार के मुताबिक सितंबर 2026 में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर पर वास्तविक लागत और बिक्री मूल्य के बीच अंतर से जुड़ी अंतर्निहित सब्सिडी करीब 210 रुपये प्रति सिलेंडर है. जून 2026 में यह करीब 721 रुपये तक पहुंच गई थी.LPG सब्सिडी के लिए सरकार ने FY 2022-23 में OMCs को 22,000 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था. FY 2025-26 और FY 2026-27 में 30,000 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं.
1 अक्टूबर से पहले प्रक्रिया पूरी करें
सरकार ने जिन घरेलू LPG उपभोक्ताओं का बायोमेट्र‍िक अथेंट‍िकेशन अभी पूरा नहीं हुआ है, उनसे 1 अक्टूबर से पहले अथेंट‍िकेशन पूरा करने की अपील की है.LPG सेवाओं से जुड़ी सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800 2333 555 पर संपर्क किया जा सकता है.