राजनांदगांव: संस्कारधानी राजनांदगांव में आयोजित 11 दिवसीय गणपति महामहोत्सव के दौरान बाल रत्न मंच सेवा समिति द्वारा रामाधीन मार्ग पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। गोधूलि बेला में आयोजित इस कार्यक्रम में 33 हजार दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम पाटेश्वर धाम के परम पूज्य संत रामबालक दास जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला जज (होता साहब) ने सपत्नीक गणपति पंडाल पहुंचकर भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, विशेष अतिथि डॉ. डी.सी. जैन, ब्रजकिशोर सुरजन, और सनातन धर्म सेवा परिवार छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक उपस्थित रहे।
21 समाज प्रमुखों ने लिया राष्ट्रीय एवं सनातन एकता का संकल्प समारोह में सर्व समाज के 21 अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति में ‘राष्ट्र एकता व सनातन संस्कृति एकता दीप’ प्रज्वलित किया गया। बाल रत्न मंच सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ खंडेलवाल एवं आयोजन समिति ने संत रामबालक दास जी महाराज व अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान समिति की ओर से संतश्री व सभी समाज प्रमुखों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
एकता का दीप अंधकार को दूर कर फैलाएगा प्रकाश: संत रामबालक दास अपने आशीर्वचन में संत रामबालक दास जी महाराज ने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन समाज की एकजुटता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सनातन संस्कृति का मूल भाव सर्व मंगल की कामना है। ऐसे आयोजनों से समाज में परस्पर समरसता और एकता की भावना सुदृढ़ होती है।
33 हजार दीपों से उकेरी गईं आकर्षक आकृतियां ‘दिया वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध अधिवक्ता राकेश ठाकुर के मार्गदर्शन व संस्कार राजपूत की भूमिका में सर्व समाज एकता का दीप प्रज्वलित किया गया। दीप प्रज्वलन में शनिदेव पर चढ़े तेल और बहनों द्वारा निर्मित बत्तियों का उपयोग किया गया। पंडाल के समक्ष दीपों से ‘जय अग्रसेन’, ‘संत झूलेलाल’, ‘माता कर्मा’, ‘संत सुंदरदास’, ‘जय महावीर’, ‘संत नामदेव’ और ‘जय जलाराम’ जैसी धार्मिक व सामाजिक आकृतियां बनाई गईं।
सामाजिक प्रमुखों व अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के सुशील अग्रवाल, पूज्य सिंधी पंचायत के मन्नूमल मोटलानी, जैन समाज के मनोज बैद, सोनी समाज के राकेश सोनी, खंडेलवाल समाज के अमित खंडेलवाल, यादव समाज के राजेंद्र यादव, जायसवाल समाज के दयाशंकर जायसवाल, देवांगन समाज के राहुल देवांगन, अग्रहरि समाज के मनोज अग्रहरि व प्रभात गुप्ता सहित कई समाज प्रमुख उपस्थित रहे। इसके अलावा सनातन धर्म प्रदेश संरक्षक शारदा तिवारी, महासचिव सुषमा सिंह राजपूत, संजय अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, हरीश अग्रवाल, राजेश अग्रहरि और हरीश गांधी भी मौजूद रहे।
मंच संचालन व आभार प्रदर्शन मंच का सफल संचालन सामाजिक समरसता प्रमुख विष्णु साव और सनातन धर्म उद्घोषक अंकित खंडेलवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में सनातन धर्म सेवा परिवार के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक ने आभार जताया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के भावेश अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, मयंक कृष्णा शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, महेश शर्मा सहित बाल कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही। उक्त जानकारी समिति के सह-सचिव अरविंद गुप्ता ने दी।



