Home छत्तीसगढ़ वृंदावन धाम: कृष्ण-राधा संग गुलाल और रंगों की होली से सराबोर होंगे...

वृंदावन धाम: कृष्ण-राधा संग गुलाल और रंगों की होली से सराबोर होंगे श्रद्धालु बाल समाज की झांकी…

28
0

​राजनांदगांव। संस्कारधानी में आयोजित ऐतिहासिक गणेश विसर्जन झांकी के अंतर्गत ‘बाल समाज’ द्वारा इस वर्ष भगवान श्री कृष्ण और पूज्य श्री राधा रानी जी की अत्यंत मनमोहक झांकी निकाली जा रही है।

​8 फीट की विशाल मूर्ति और वृंदावन का जीवंत दृश्य
​बाल समाज के संयोजक दामू भूतड़ा एवं विसर्जन झांकी प्रभारी मनीष खण्डेलवाल ने बताया कि इस बार झांकी में राधा-कृष्ण के अलौकिक होली महोत्सव को दर्शाया गया है। झांकी का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की 8 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा है, जिसमें वृंदावन की रासलीला, गोपियों और भक्तों के साथ रंगों व गुलाल की होली खेलते हुए दृश्य प्रस्तुत किए गए हैं।

​कुल 3 जीपों में तैयार की गई इस झांकी को देखकर ऐसा प्रतीत होगा मानो साक्षात श्री वृंदावन धाम राजनांदगांव की गलियों में उतर आया हो। बाल समाज के अध्यक्ष नीरज पोरवाल ने कहा कि इस भव्य झांकी का मुख्य उद्देश्य समाज में भक्ति, भाईचारा और आनंद का संदेश फैलाना है।

​92 वर्षों का गौरवशाली इतिहास और परंपरा
​बाल समाज शहर की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित समिति है, जिसकी स्थापना सन् 1934 में हुई थी। संस्था की एक विशेष परंपरा यह भी है कि यहाँ प्रसिद्ध मूर्तिकार पांडुरंग के यहाँ से रिद्धि-सिद्धि के साथ श्री गणेश जी की प्रतिमा लाई जाती है। लगभग 92 वर्ष पुरानी इस संस्था की पहली विसर्जन झांकी कभी बैलगाड़ी पर निकाली गई थी। बीते वर्षों में समिति ने ‘आजादी का 75वाँ अमृत महोत्सव’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तथा कई देशभक्ति व धार्मिक विषयों पर आकर्षक झांकियों का निर्माण कर जनमानस को मंत्रमुग्ध किया है।

​कलाकारों व सलाहकारों की मेहनत से सजी झांकी
​इस वर्ष की विसर्जन झांकी के निर्माण में दुर्ग के कई अनुभवी कलाकारों का योगदान रहा है।
​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षकों और सदस्यों का विशेष योगदान है
​ जगदीश प्रसाद अग्रवाल, खूबचंद पारख, श्रीकिशन खण्डेलवाल, मोहन अग्रहरि, पूर्व महापौर अजीत जैन, सूर्यकांत चितलांग्या, बिसन अग्रवाल, संतोष हूंका एवं अन्य वरिष्ठ सदस्य।

​झांकी प्रभारी व सदस्य मनीष खण्डेलवाल, पवन डागा, नंदू भूतड़ा, सचिन अग्रहरि, मनोज बैद, कैलाश राठी, राजू खण्डेलवाल, महेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, गोपाल शर्मा, सूर्यकांत जैन, सुरेश पोरवाल, मोहन मेश्राम, राघव गांधी, शौर्य अग्रवाल, तनय खण्डेलवाल, गंधर्व हूंका, सारांश खण्डेलवाल, विशाल भोजानी आदि।​उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रूपेश गुप्ता द्वारा प्रदान की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here