Home छत्तीसगढ़ डोंगरगढ ब्लॉक के तोतलभर्री शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल में स्कूल भवन नहीं...

डोंगरगढ ब्लॉक के तोतलभर्री शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल में स्कूल भवन नहीं होने कारण पालकों ने जड़ा ताला…

11
0

‌ डोंगरगढ़ ब्लॉक के वनांचल ग्राम तोतलभर्री में स्कूल भवन और शिक्षक के मांग ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ,जिला शिक्षा अधिकारी एसडीएम, कलेक्टर और प्रतिनिधियों के गुहार लगाने के बावजूद स्कूल भवन की स्वीकृति नहीं मिलने से नाराज स्कूल के पालक,जनपद सदस्य, सरपंच पंच और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्कूल भवन एवं शिक्षक नहीं होने से नाराज होकर आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को स्कूल लगने के समय ताला जड़ दिया है यह बहुत दुर्भाग्य जनक बात है कि 6 महीने से अवगत कराने के बाद एक स्कूल भवन का स्वीकृति नहीं मिल पाया ।एक माह का ग्रामीणों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को अल्टिमेटम दिया गया है।


इस दौरान ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। अधिकारी की ओर से आश्वासन मिलने के बाद के बाद ताला खोला गया। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल सिन्हा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित कर ग्रामीण जन अपने घर लोटे।जनपद सदस्य, सरपंच, पंचगण, हाईस्कूल प्राचार्य राम प्रसाद पड़ौती को बजट पास होने की जानकारी दी गई । वी बी राम जी मद से अतिरिक्त कक्ष प्रस्ताव को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here