Home छत्तीसगढ़ तीज महोत्सव में खिला महिलाओं का उत्साह, करीब 500 मितानिनों का सम्मान...

तीज महोत्सव में खिला महिलाओं का उत्साह, करीब 500 मितानिनों का सम्मान स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी कड़ी हैं मितानिनें : संगीता सिन्हा विधायक…

12
0

00मितानिनों की सेवा समाज के लिए महत्वपूर्ण : यशोदा नीलांबर वर्मा, विधायक

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : बर्फानी धाम राम मंदिर, टिकरापारा में जिला महिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित तीज महोत्सव एवं मितानिन सम्मान समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र की करीब 500 मितानिनों का सम्मान किया गया। तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि खैरागढ़ विधानसभा विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान दोनों विधायकों ने मितानिनों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया।

स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी कड़ी हैं मितानिनें : संगीता सिन्हा
मुख्य अतिथि संगीता सिन्हा ने कहा कि मितानिनें गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए वे लगातार समुदाय के बीच कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि मितानिनों का सम्मान उनके सेवा कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है।

मितानिनों की सेवा समाज के लिए महत्वपूर्ण : यशोदा वर्मा
अध्यक्षता कर रहीं विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि मितानिनें स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण समुदाय के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। सीमित संसाधनों के बीच भी वे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाती हैं। तीज महोत्सव के साथ मितानिनों का सम्मान महिला शक्ति और समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने का माध्यम है।।
विशिष्ट अथिति में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, नगर पंचायत अध्यक्ष छुईखदान रानी नम्रता गिरिराज किशोर दास , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिरमोर, मुढ़ीपार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तेजराम वर्मा, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।। समारोह में पूर्व विधायक डोंगरगढ़ भुवनेश्वर बघेल , वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल जंघेल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य निलांबर वर्मा,शुशीलकांत पांडे, ज़फ़र हुसैन खान, नासिर मेमन, विप्लव साहू, नेता प्रतिपक्ष दिपक देवांगन,किशन रजक, यतेंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह गौर, यशेष ठाकुर, शत्रुहन धृतलहरे, पुरुषोत्तम वर्मा,पूरन सारथी, रविंद्र सिंह गहरवार, शेखर दास वैष्णव, रिंकू महोबिया,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुभा चंद्राकर, हेमलता ठाकुर, रूखमणी देवांगन,कविता जंघेल, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमकल्याणी तोड़े, मीरा गुलाब चोपड़ा, सुमन पटेल,निगार अंजुम खांन,गीता यादव, लक्ष्मी सिरमोर,श्रद्धा अग्रवाल, कोमल वर्मा रतन सिंघी सहित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।। समारोह के दौरान तीज पर्व से जुड़े, फुगड़ी ,गेडी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र की करीब 500 मितानिनों को सम्मानित किया गया।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here