Home छत्तीसगढ़ खैरागढ़ में 3.44 करोड़ रुपये की लागत से शासकीय आईटीआई भवन का...

खैरागढ़ में 3.44 करोड़ रुपये की लागत से शासकीय आईटीआई भवन का निर्माण पूर्ण…

12
0

तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर अधोसंरचना,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)

खैरागढ़ : जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकासखंड खैरागढ़ में युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है। भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 44 लाख 59 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 31 जुलाई 2021 को प्रदान की गई थी।। लोक निर्माण विभाग संभाग खैरागढ़ द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण कर 30 मई 2025 को भवन को तैयार किया गया।

नवीन आईटीआई भवन के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए व्यवस्थित अधोसंरचना उपलब्ध होगी
संस्थान के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने तकनीकी कौशल को विकसित कर रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए आवश्यक दक्षता हासिल कर सकेंगे। विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण की सुविधा मिलने से उन्हें तकनीकी शिक्षा के लिए दूरस्थ क्षेत्रों पर निर्भरता कम होगी।

खैरागढ़ विकासखंड के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण की ओर आगे बढ़ रहे हैं
ऐसे में आईटीआई के लिए निर्मित यह भवन विद्यार्थियों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी अधोसंरचना के रूप में विकसित होगा। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सुविधाओं के बेहतर संचालन से विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ व्यावहारिक कौशल अर्जित करने का अवसर मिलेगा।

आईटीआई भवन का निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने के साथ युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा के नए अवसरों का आधार तैयार करता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में दक्षता विकसित कर सकेंगे। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों से जुड़ने तथा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।

भवन निर्माण पूर्ण होने के साथ खैरागढ़ क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा से जुड़ी अधोसंरचना को मजबूती मिली
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का वातावरण उपलब्ध कराने और उनकी व्यावसायिक क्षमता विकसित करने की दिशा में यह अधोसंरचना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here