Home छत्तीसगढ़ बारीश से लबालब हुई संगीत नगरी,बारिश बनी गणेश विसर्जन झांकी में बांधा...

बारीश से लबालब हुई संगीत नगरी,बारिश बनी गणेश विसर्जन झांकी में बांधा झांकी स्थगित : संगीत खैरागढ़ में शनिवार की जगह , रविवार को निकालेगी गणेश विसर्जन झांकियां…

14
0

00 संगीत नगरी खैरागढ़ में रविवार 27 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते संगीत नगरी खैरागढ़ में शनिवार को निकलने वाली प्रसिद्ध गणेश विसर्जन भव्य झांकियों के आयोजन की तारीख में बदलाव किया गया है।

बारिश बनी गणेश विसर्जन झांकी में बाधा
संगीत नगरी खैरागढ़ में शनिवार को निकलने वाली गणेश विसर्जन झांकियां निकलने वाली थी , जिसे स्थगित किया गया है।

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गणेश विसर्जन भव्य झांकियों के आयोजन की तारीख में बदलाव किया गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए गणेश विसर्जन झांकी संगीत नगरी खैरागढ़ में शनिवार 26 सितंबर को निकालने वाली गणेश झांकियों को रविवार 27 सितंबर को निकालने की तैयारी की जा रही है।। भारी बारिश के चलते यह निर्णय लिया गया है।
दरअसल, पिछले कई घंटों से खैरागढ़ नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों पर पानी और आयोजन में व्यवस्थाओं को लेकर भी दिक्कतें सामने आ रही हैं।। ऐसे में गणेश समितियों एवं संबंधित जिम्मेदारों द्वारा श्रद्धालुओं और झांकी में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झांकी की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

अब 27 सितंबर रविवार को खैरागढ़ शहर में गणेश विसर्जन के साथ भव्य झांकियां निकाली जाएंगी संगीत नगरी खैरागढ़ में इस दौरान शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। गणेश समितियां अपनी आकर्षक झांकियों और विसर्जन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। वहीं, आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। झांकी के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जाने की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण भले ही गणेश विसर्जन झांकी का इंतजार एक दिन और बढ़ गया हो, लेकिन अब रविवार 27 सितंबर को खैरागढ़ में भव्य झांकियों के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here