Home छत्तीसगढ़ डोंगरगांव में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस...

डोंगरगांव में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर की कार्रवाई…

10
0

राजनांदगांव / डोंगरगांव: महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कड़ी कार्रवाई के तहत डोंगरगांव थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मंजुलता बाज़ के मार्गदर्शन में यह त्वरित कार्रवाई की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को पीड़िता के पिता ने डोंगरगांव थाने में उपस्थित होकर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ हुई छेड़छाड़ के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर डोंगरगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 299/2026, धारा 75(2) बी.एन.एस. एवं धारा 12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदेही शिक्षक मनोज कुमार बंजारे (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम परसाडीह (थाना जैजैपुर, जिला सक्ती), हाल मुकाम कुमर्दा (थाना डोंगरगांव) से पूछताछ की। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल तथा आरक्षक दीपक भोई की मुख्य भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here