Home होम संस्कारधानी में गणेश पर्व एंव विसर्जन झांकी के सफल आयोजन के लिए...

संस्कारधानी में गणेश पर्व एंव विसर्जन झांकी के सफल आयोजन के लिए महापौर ने जताया आभार …

19
0

राजनांदगांव (दावा)। संस्कारधानी राजनांदगांव में विगत 12 दिनों से चलने वाली गणेश पर्व एवं शनिवार की रात गणेश विसर्जन झांकी का संस्कारधानी की गरिमा के हिसाब से भव्य आयोजन हुआ। शहर में विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा जहॉ प्रतिमा स्थापित कर स्थल झाकी बनाया गया था, वही करीब 35 झांकियां निकाली गईं। झांकियों के दर्शन एवं आयोजन को देखने के लिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच प्रशासन, पुलिस, विद्युत एवं नगर निगम का अमला सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर सक्रिय रही। साथ ही गणेश समितियो की भी पर्व एवं विसर्जन झाकी के दौरान व्यवस्था में सहयोग रही।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने गणेश पर्व के सफल आयोजन के लिए एवं शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणेश विसर्जन झांकी संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने गणेश उत्सव एवं झांकी समितियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों,पत्रकार बंधुओ, अधिकारी-कर्मचारियों एवं पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया। साथ ही शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने एवं आगामी आयोजनों में प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की।

महापौर श्री यादव ने कहा कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में गणेश पर्व एवं झाकी की दौरान सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी स्वास्थ्य, विद्युत,पेयजल, सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था मे सक्रिय भागीदारी निभाकर आयोजन को सफल बनाए। स्थल झाकी के दौरान प्रशासन के अधिकारियो ने रात में निरीक्षण कर समितियो को झाकी प्रदर्शन में दर्शनार्थियो की सुविधा ध्यान रखने कार्य करने समझाईस दिए, पुलिस प्रशासन ने पर्व एवं झाकी के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने सफल भूमिका निभाई।साथ ही नगर निगम के द्वारा पर्व के दौरान शहर एवं गणेश पण्डाल के आस पास साफ सफाई, भण्डारा के दौरान फैले कचरे की दूसरे दिन सुबह से सफाई, झाडिया कटाई, झाकी रूट की सफाई, विसर्जन कुण्ड की सफाई, पेचवर्क, विद्युत के अलावा मवेशी पकडने व हकालने जैसे कार्यो का सुचारू रूप से निर्वाहन किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here