Home देश PM मोदी ने बंगाल को दिए 1000 करोड़, ममता बनर्जी ने कहा-...

PM मोदी ने बंगाल को दिए 1000 करोड़, ममता बनर्जी ने कहा- अम्‍फान से 1 लाख करोड़ का नुकसान

102
0

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (mamata banerjee) ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में चक्रवात ‘अम्फान’ के कारण एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ बशीरहाट में प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करने और एक समीक्षा बैठक करने के बाद उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में एक साथ काम करने की जरूरत है. बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को 1,000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत देने की घोषणा भी की.

हालांकि ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके कहा कि अभी पीएम मोदी की ओर से घोषित की गई 1000 करोड़ रुपये की मदद पर असमंजस है. उन्‍होंने अभी यह नहीं साफ किया है कि यह धनराशि एडवांस में है या पूरी धनराशि है. ममता बनर्जी ने कहा, ‘पीएम मोदी ने कहा है कि वह इस पर बाद में निर्णय लेंगे. लेकिन यह एडवांस भी हो सकता है.’

He (PM) announced Rs 1000 Crore for the emergency fund but he didn’t clarify whether it’ll be advance or a package. He said he’ll decide later on but he said it may be advance also. I said whatever you will give you decide, we’ll give you details: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/rZZw2qibMI

— ANI (@ANI) May 22, 2020


मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य में चक्रवात के बाद पैदा हुई स्थिति के बारे में भी जानकारी दी. चक्रवात की चपेट में आने से अभी तक राज्य में कम से कम 77 लोगों की जान जा चुकी है. उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिलों में बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है.

पश्चिम बंगाल में चक्रवात प्रभावित इलाकों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हवाई दौरा करने से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में आई यह आपदा किसी राष्ट्रीय आपदा से कहीं अधिक है. बनर्जी ने कहा कि स्थिति के सामान्य होने में समय लगेगा क्योंकि चक्रवात ने बंगाल में करीब सात से आठ जिलों में तबाही मचाई है और राज्य की करीब 60 प्रतिशत आबादी इससे प्रभावित है.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डे पर मोदी का स्वागत करने पहुंची ममता ने पत्रकारों से कहा, ‘यह किसी राष्ट्रीय आपदा से कहीं अधिक है. मैंने अपनी जिंदगी में ऐसी तबाही कभी नहीं देखी. पश्चिम बंगाल की 60 प्रतिशत आबादी इससे प्रभावित है. छह करोड़ से अधिक लोग इससे प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा…यह एक भयावह आपदा है. हमारे सभी अधिकारी और मंत्री प्रयास कर रहे हैं. पुलिस भी लगातार काम कर रही है. हम लॉकडाउन, कोविड-19 और अब आपदा तीन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here