Home छत्तीसगढ़ गोड़वाना समाज के द्वारा मुरेटीटोला में 3 अक्टूबर को प्रतिभा सम्मान समारोह...

गोड़वाना समाज के द्वारा मुरेटीटोला में 3 अक्टूबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

119
0
image description

नव नियुक्त शासकीय सेवकों एवं समाज के प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान

राजनांदगांव, 30 सितम्बर 2021/गोड़वाना महासभा मोहला एवं ब्लाॅक ईकाई अम्बागढ़ चैकी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 3 अक्टूबर को अम्बागढ़ चैकी विकासखण्ड के ग्राम मुरेटीटोला में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

समारोह में सुदूर वनांचल के मोहला, मानपुर एवं अम्बागढ़ चैकी क्षेत्र को जिले की सौगात दिलाने के लिए संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्री इन्द्रशाह मण्ड़ावी का स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा समारोह में लोक सेवा आयोग एवं अन्य प्रतियोगि परीक्षाओं व अन्य माध्यमों से नव नियुक्त होने वाले समाज के शासकीय सेवकों, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय टीम में शामिल खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा शिक्षा सत्र 2020-21 में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अलावा सेवा निवृत अधिकारी-कर्मचारियों तथा जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक श्री इन्द्रशाह मण्ड़ावी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम कें अध्यक्षता गोड़वाना समाज के संभागीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र नेताम करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संभाग आयुक्त बस्तर संभाग श्री जीआर चुरेन्द्र, नियंत्रक कोष, लेखा एवं पेंशन विभाग श्री तिलक शोरी, संयुक्त संचालक श्री स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. आरएन नेताम, गोड़वाना समाज के संभागीय संरक्षक श्री मोहन हिड़को, महासचिव श्री संजीत ठाकुर, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष श्री चन्द्रेश ठाकुर, युवा प्रभाग के संभागीय अध्यक्ष श्री अंगद सलामे, महिला प्रभाग के अध्यक्ष श्रीमती समृत उसेण्डी, कोषाध्यक्ष श्री तुलसी राम मरकाम, सचिव श्री कुमार कोरेटी, सह सचिव श्री रमेश कोर्राम सहित ब्लाॅक अध्यक्ष सर्व श्री बाबूराव हिड़को, रमेश हिड़ामे, दिनेश कोरटी, दिनेश उसेण्डी, दरोगाराम नेताम, अजीत कचलाम, आत्माराम कौड़ो, गुलाब कोड़ाप, रामबिलाश घावड़े सहित सर्कल अध्यक्ष श्री चिंता राम सलामे एवं पूर्व संभागीय अध्यक्ष श्री जगत सलामे एवं सुरेश दुगा तथा पूर्णानन्द नेताम उपस्थित रहेंगे। गोड़वाना समाज के द्वारा सभी स्वजातिजनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here