Home समाचार गोवा घूमने का शौक पूरा करने की चोरी!

गोवा घूमने का शौक पूरा करने की चोरी!

84
0

गोलछा ज्वेलर्स बसंतपुर में चोरी का पर्दाफाश
राजनांदगांव(दावा)।
गोवा घूमने का शौक पूरा करने के लिए एक युवक ने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी, जिन्हें बसंतपुर पुलिस ने पकडक़र उनके कब्जे से चोरी के जेवरात को बरामद कर लिया है। शहर के बसंतपुर रोड स्थित कृषि मंडी के समीपस्थ गोलछा ज्वेलर्स से गत १८-१९ दिसंबर की दरमियानी रात में तीन लाख रूपए के जेवरात की अज्ञात लोगों ने चोरी की थी। घटन की रिपोर्ट प्रार्थी कोमलचंद गोलछा ने बसंतपुर थाने में दर्ज कराई थी। कृषि मंडी रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा धावा बोलकर चांदी के लगभग ढाई लाख रूपये के आभूषणों की चोरी की थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 567/2021 धारा 457, 380 भादंवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशन में बसंतपुर थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर को टीम प्रभार दिया गया। इस बीच टीम लगातार अज्ञात चोरों का पीछा करती रही। आने जाने वाले रास्तों पर नज रखी गई। साथ ही चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाले गये। इस तरह लगभग 150 बदमाशों को चेक किया गया और उनके सम्पर्क सूत्र को खंगाले गया। अथक प्रयासों के बाद चोरों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गये आरोपियों में तीन नाबालिग लडक़े हैं और एक बालिग है, जिसका नाम सालिक ढीमर पिता जेठू ढीमर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं. 41 ढीमर पारा बसंतपुर है। सभी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबूल किये। आरोपी एवं उसके साथी द्वारा गोवा घूमने के लिए पैसो की जरूरत होने पर चोरी का प्लान बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी के बयान के आधार पर चोरी करने में प्रयुक्त लोहे की राड व लोहे के आरी पत्ती तथा चोरी किये गये चांदी के लगभग तीन किलो 600 ग्राम विभिन्न जेवरात एवं आर्टिफिशियल सोने के 340 ग्राम लगभग कुल कीमत तीन लाख रूपये एवं इलेक्ट्रानिक तौल मशीन को बरामद किया गया। इस कार्यवाही में थाना बसंतपुर केआरक्षक विभास राजपूत, प्रवीण मेश्राम, मुकेश सूर्यवंशी एवं सायबर सेल के सउनि. द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्रधान आरक्षक अनित शुक्ला, आरक्षक मनोज खुटे, मनीष मानिकपुरी, अवध साहू, आदित्य सिंह, हेमंत साहू शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here