Home छत्तीसगढ़ देश में नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दशा और...

देश में नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दशा और दिशा सुधरी : रामजी भारती…

6

० डोंगरगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन
० प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, आवास व स्वच्छता पर दिया जोर

डोंगरगढ़ (दावा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत नगरपालिका परिषद एवं जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन में लगभग साढ़े 12 वर्ष मुख्यमंत्री और साढ़े 12 वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र को समर्पित किए हैं। उनके नेतृत्व में देश की दशा और दिशा दोनों में ऐतिहासिक सुधार हुआ है।

18 लाख पक्के मकान और स्वच्छता की अलख
श्री भारती ने कहा कि हर गरीब के सिर पर पक्की छत सुनिश्चित करने के संकल्प के तहत छत्तीसगढ़ में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से गांवों, चौराहों, धार्मिक स्थलों व मठ-मंदिरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का जो जनआंदोलन शुरू हुआ। उसने पूरे देश में स्वच्छता के प्रति चेतना जगाई है। प्रधानमंत्री ने दलितों, शोषितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए हैं, उसे आज पूरा देश गर्व से याद कर रहा है।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान
उन्होंने आमजन से केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं से जुडऩे का आग्रह किया। श्री भारती ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लोग सौर ऊर्जा अपनाकर भारी बिजली बिलों से राहत पा सकते हैं। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला गैस योजना और पीएम आवास योजना ने वंचित वर्गों के जीवन में नया सवेरा लाने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन समिति के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) शशिकांत द्विवेदी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, जनपद अध्यक्ष लता अजय सिंहा, जनपद उपाध्यक्ष हीराराम वर्मा, सांसद प्रतिनिधि तरुण हथेल, जिला पंचायत सभापति अनीता मंडावी तथा शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष सौमित्र सोनी ने भी विचार रखे और केंद्र की योजनाओं की रूपरेखा साझा की।

इस अवसर पर जनपद सभापति प्रतिभा खरे, जिला भाजपा मंत्री जैन कुमार मेश्राम, महामंत्री विनय बंसल, अमित बोस, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, महामंत्री वत्सला श्रीवास्तव, नपा उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष कमलेश वर्मा, पार्षद सुमित ताम्रकार, अनिता इंदुरकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here