खैरागढ़: खैरागढ़ राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी लाल राजेंद्र सिंह का शनिवार सुबह 11:15 बजे रायपुर स्थित सुयश हॉस्पिटल में निधन हो गया है। वे श्री चिंता हरण सिंह के सुपुत्र थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही खैरागढ़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके जाने से नगर ने एक प्रतिष्ठित और मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया है। परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।




