Home samachar जिला स्तरीय राज्योत्सव में सजेगी छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरमयी महफिल…

जिला स्तरीय राज्योत्सव में सजेगी छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की सुरमयी महफिल…

9

पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोकगीत, जसगीत और पुराने लोक संगीत से सराबोर होगी राज्योत्सव की शाम

राजनांदगांव (दावा)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को जिला मुख्यालय राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, कला एवं परंपराओं को समर्पित इस आयोजन में लोकप्रिय लोकगायक निलेश जोगी अपनी शानदार गायन प्रस्तुति से समां बांधेंगे। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोकगीतों, जसगीतों एवं पुराने लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुति से राज्योत्सव की शाम सुरमयी और यादगार बनेगी।

लोकगायक निलेश जोगी की प्रस्तुति होगी विशेष आकर्षण
जिला स्तरीय राज्योत्सव में लोकगायक निलेश जोगी की गायन प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। वे अपनी सुमधुर आवाज में छत्तीसगढ़ की माटी की महक से जुड़े पारंपरिक लोकगीतों, भक्तिमय जसगीतों एवं पुराने लोकप्रिय लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे। उनके गीतों के माध्यम से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक विरासत एवं ग्रामीण जीवन की झलक देखने और सुनने को मिलेगी। लोक संगीत की यह विशेष प्रस्तुति संगीत प्रेमियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुडऩे का अवसर प्रदान करेगी।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंगों से सजेगा राज्योत्सव
राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल एवं फूड कोर्ट भी आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। राज्योत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, लोककला एवं परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। लोकगायक निलेश जोगी की मनमोहक प्रस्तुति से राज्योत्सव की शाम छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत के रंगों से सराबोर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here