राजनांदगांव (दावा)। 48 वर्षों से जिले भर की जनता का विश्वसनीय प्रतिष्ठान बागड़ी ब्रदर्स रामाधीन मार्ग राजनांदगांव इस वर्ष दिवाली में एक विशेष लाभ वाली योजना का प्रारंभ कर रहा है। इस वर्ष रविवार 1 नवंबर से दिपावली तक बागड़ी ब्रदर्स बजट में भी बचत भी योजना का आगाज कर रहा है। बागड़ी ब्रदर्स अब वर्षों से स्थापित इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के अलावा फर्नीचर एवं सोलर में भी भारी डिस्काउंट देकर जनता को इसका फायदा पहुंचा रहा है।
अब बागड़ी ब्रदर्स के रामाधीन मार्ग में स्थित शोरूम में ही बड़ी संख्या में फर्नीचर की भव्य रेंज देखी जा सकती है। फर्नीचर में अगले एक हफ्ते तक बागड़ी ब्रदर्स में 40 से 48 त्न तक की विशेष छूट दी जा रही है। इस एक हफ्ते में बागड़ी ब्रदर्स के रामाधीन मार्ग स्थित शोरूम में ही फर्नीचर की विशाल रेंज कम बजट में भारी बजत के साथ उपलब्ध है। बड़ी संख्या में ग्राहकों ने इस दिवाली के अवसर पर बागड़ी ब्रदर्स से सोफा सेट, अलमारी, पलंग, डाइनिंग टेबल इत्यादि खरीदने हेतु इसकी बुकिंग करवाई है। फायदा मैक्स की विशेष योजना के तहत बागड़ी ब्रदर्स ने विगत दिनों अपने कई ग्राहकों को ढेरों इनाम प्रदान किया है।
बड़ी संख्या में ग्राहक प्रतिदिन कैशबैक एवं आकर्षक उपहार प्राप्त कर रहे हैं। दिवाली के महत्वपूर्ण शुभ त्यौहार के अवसर पर बागड़ी ब्रदर्स छोटी एलइडी टीवी के रेट में बड़ी एलइडी टीवी ग्राहकों को प्रदान कर रहा है। अभी कई ग्राहक अपने पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामानों को बदलकर लेटेस्ट एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज लेकर इसका उचित लाभ उठा रहे हैं। आज पुष्प नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर दिन विशेष में खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहार के साथ भारी छूट भी मिलने वाली है।
बागड़ी ब्रदर्स से ही प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर लगाने वाले ग्राहकों को 109000 की छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। बागड़ी ब्रदर्स से ग्राहकों को छुट के साथ प्रसिद्ध कंपनियों के सोलर भी लगाये जा रहे हैं। आकर्षक योजनाओं, भारी छूट ढेरों उपहार के कारण इस बार भी यह दिवाली बागड़ी वाली होने जा रही है।




