राजनांदगांव। शहर की प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित कॉलोनी सनसिटी में दीपावली के पावन पर्व को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाने के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

सनसिटी परिवार द्वारा दिनांक 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर दीया सजाओ प्रतियोगिता तथा 7 नवंबर, शनिवार को रूप चौदस के अवसर पर रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही घरों को आकर्षक लाइटिंग से सजाने एवं सुंदर गार्डनिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
सनसिटी अध्यक्ष आनंद चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के शुभ अवसर पर सनसिटी के प्रत्येक घर, आंगन एवं परिसर को दीपों और रंगों से सजाकर उत्सव को यादगार बनाने के उद्देश्य से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। दीया सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मिट्टी के पारंपरिक दीयों से अपने आंगन को सजाना होगा।
रंगोली सजाओ प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक वर्ग कलाकार द्वारा बनाई गई रंगोली तथा दूसरा वर्ग स्वयं प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई रंगोली का होगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार ₹2,100, द्वितीय पुरस्कार ₹1,500 एवं तृतीय पुरस्कार ₹1,000 प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं।
घर की आकर्षक लाइटिंग सजाओ प्रतियोगिता के पुरस्कार भारत इलेक्ट्रिकल, गुडाखू लाइन द्वारा प्रदान किए जाएंगे। वहीं, सुंदर गार्डनिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार आनंद ज्वेल्स, सदर बाजार द्वारा दिए जाएंगे।
अध्यक्ष आनंद चोपड़ा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं को लेकर सनसिटी निवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक दीया सजाओ प्रतियोगिता में लगभग 60 प्रतिभागियों तथा रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में लगभग 75 प्रतिभागियों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं।
इन सभी प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु संयोजक निलू अग्रवाल एवं पिंकी माहेश्वरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रभारी कीर्ति अग्रवाल, दीप्ति बिंदल, रितिका तिवारी, रूपाली गांधी, अर्पिता जेठानी, मनीषा देवांगन, नीलम सोनी, मेघाली चोपड़ा, प्रभा गोलछा एवं निशा डागा प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं एवं संचालन में सहयोग प्रदान करेंगी। प्रतियोगिताओं के निर्णायक प्रभारी अतुल चोपड़ा होंगे।
महावीर ग्रुप के चेयरमैन विनोद बोहरा, सनसिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुशील माहेश्वरी, सचिव दिलीप गोलछा, कोषाध्यक्ष राजेश डागा एवं समस्त सनसिटी परिवार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे दीपावली के इस पावन पर्व पर आयोजित इन आकर्षक प्रतियोगिताओं को देखने एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने हेतु 6 एवं 7 नवंबर को सनसिटी में सपरिवार अवश्य पधारें।
यह जानकारी पीआरओ मनीष साहिता कुणाल शर्मा के साथ योगेश कोटक द्वारा दी गई।




